Feedback
Premanand Maharaj: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. केली कुंज स्थित आश्रम के सेवादारों ने माइक पर लोगों को इसकी जानकारी दी. प्रेमानंद महाराज की यह पदयात्रा केली कुंज स्थित आश्रम से लेकर सौभरी कुंड तक होती है. साथ ही, आश्रम में भक्तों के साथ आमने-सामने बैठक होने वाली वार्ता को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. प्रेमानंद की यात्रा को स्थगित किए जाने की सूचना से उनके भक्त काफी मायूस हैं.
प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर अक्सर उनके भक्त बड़े चिंतित दिखाई देते हैं. प्रेमानंद महाराज खुद अपने प्रवचनों में बता चुके हैं कि उनकी किडनी करीब 20 साल से खराब है. इसलिए जब कभी उनके स्वास्थ्य में गड़बड़ या पदयात्रा बंद होने से जुड़ी कोई ऐसी खबर सामने आती है तो उनके भक्त मायूस हो जाते हैं. उनसे मिलने वाले कई भक्त तो प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी देने तक की बात कह चुके हैं. हाल ही में एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने भी प्रेमानंद महाराज को यह ऑफर दिया था.
एमएस बिट्टा ने विनम्रतापूर्वक प्रेमानंद महाराज से कहा, ‘मैं अपने शरीर के तमाम अंग किसी जख्मी गरीब फौजी को दान करना चाहता हूं. और मेरी आपसे गुजारिश है कि मैंने राधा रानी की कृपा से अपनी किडनी को मंदिर की तरह संभालकर रखा है. मैं आज आपको यह देने आया हूं. मुझे निराश करके वापस मत भेजिएगा.’ इतना कहते ही एमएस बिट्टा की आंखों में आंसू उतर आए.
‘मेरी किडनियां मुझे हरा नहीं सकती’
यह सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज मुस्कुराते हुए बोले, ‘मैं भागवती शक्ति से संपन्न हूं. इसलिए मेरी किडनियां मुझे परास्त नहीं कर सकती हैं. जिस दिन मेरी अंतिम सांस होगी, उसी दिन यह धोखा देगी. जब तक यह फेल होते हुए और डायलिसिस पर रहते हुए भी चलती रहेंगी, जैसे आप चल रहे हैं. हां लेकिन! मैं यह जरूर कहूंगा कि अगर आपने जीवन के बाद अपने अंग किसी गरीब या जख्मी फौजी को देने का संकल्प लिया है तो यह बहुत बड़ी बात है. इससे आपका शरीर न होने पर भी आप रहेंगे. आप अपने इस संकल्प को जरूर पूरा करिएगा.’
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, ‘ हमने जीवन में एक संकल्प लिया है कि हम अपने शरीर को समाज सेवा में लगा देंगे. लेकिन किसी का एक बूंद खून अपने शरीर में नहीं लेंगे. हम चाहते हैं कि हमारा शरीर दूसरों की सेवा में लग जाए. यह इस शरीर का ही बल है. वरना आप साचिए कि 20 साल से किडनी खराब है. कई सालों से डायलिसिस पर हूं. क्या मैं बोलने की ताकत भी रख पाता? यह हमारे ऊपर भगवान की कृपा ही तो है.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू