Top News Today: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट और बगावत की आशंका गहरा गई है। पार्टी द्वारा बुधवार को आयोजित पहले बड़े विरोध प्रदर्शन में ही कई विधायकों की अनुपस्थिति ने इसे फीका साबित कर दिया, जिससे टूट की अटकलें और तेज हो गई हैं। दूसरी ओर, केरल में नई कांग्रेस सरकार ने दूध के दाम चार रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें एक जून से लागू होंगी। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद पार्टी में बड़ी फूट और बगावत की संभावना बढ़ गई है। बुधवार को पार्टी के पहले बड़े विरोध प्रदर्शन में महज 35 विधायकों की ही उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि कुल 80 विधायक हैं। विधानसभा परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप चुनाव के बाद हुई हिंसा और फेरीवालों के खिलाफ अभियान के विरोध में धरना दिया गया। यह सत्ता से बाहर होने के बाद TMC का पहला समन्वित आंदोलन था। कार्यक्रम में शोभनदेव चट्टोपाध्याय, नयना बनर्जी, कुणाल घोष और ऋतब्रत बनर्जी सहित कई नेता शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…
भाजपा सरकार बनने के बाद TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज हो गई है। आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी TMC लोकसभा सांसद और कोलकाता नगर निगम (KMC) चेयरपर्सन माला रॉय ने बुधवार को कोलकाता की अदालत में सरेंडर कर दिया। बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। पढ़ें पूरी खबर…
केरल में कांग्रेस नीत नई सरकार के गठन के तुरंत बाद दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। राज्य की सहकारी डेयरी संस्था MILMA ने नई कीमतों की घोषणा की है, जो 1 जून से लागू होंगी। MILMA चेयरमैन केएस मणि ने बताया कि दाम बढ़ाने का फैसला पिछली सरकार ने ही लिया था, लेकिन आचार संहिता के कारण लागू नहीं हो सका। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की मंजूरी के बाद अब इसे अमल में लाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर पहुंचे और बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बैठक में पुतिन ने कहा कि रूस अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका ने रूस पर भारी प्रतिबंध लगा रखे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के रूस से लगातार संपर्क बनाए रखने के बीच पुतिन का यह बयान युद्ध समाप्ति की दिशा में संभावित प्रगति का संकेत दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
28 फरवरी 2025 को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध में अमेरिका अपनी सैन्य प्रतिष्ठा और संसाधनों दोनों गंवा रहा है। दो महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद युद्ध थमने के आसार नहीं दिख रहे। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस जंग में अमेरिका अब तक 42 जेट विमान खो चुका है और लगभग 2.4 लाख करोड़ रुपये (करीब 28 अरब डॉलर) का खर्च उठाना पड़ा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता परिवर्तन के सपने के उलट ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play