नई दिल्ली: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' कमाई के मामले में टॉप पर है. उन्होंने 2008 में 100 करोड़ी क्लब का ट्रेंड शुरू किया था, जिसके डेढ़ दशक बाद 500 करोड़ी और 1000 करोड़ी क्लब बन गए. अगर हम आज हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म की सूची देखें, तो उसमें एक भारतीय एक्ट्रेस का दबदबा कायम है. उनकी 3 फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की. एक्ट्रेस उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जिनका जबरदस्त टैलेंट उनके बॉक्स ऑफिस नंबरों से मैच करता है.
एक्ट्रेस आज एक ग्लोबल स्टार हैं. उन्होंने 18 साल पहले बॉलीवुड में एक सुपरहिट फिल्म से धमाकेदार एंट्री की थी, लेकिन जल्द ही उन्हें बुरे दौर का सामना करना पड़ा. फिल्मी पंडितों को लगने लगा था कि यह अस्त हुआ सूरत कभी नहीं उग पाएगा, मगर कुछ साल बाद एक्ट्रेस ने भारतीय सिनेमा पर ऐसी धमक दी कि वे भारत की सबसे बड़ी स्टार बनकर उभरीं, जिनकी फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 10 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
दीपिका पादुकोण को साल 2007 में जब दर्शकों ने 'ओम शांति ओम' में देखा, तो वे उनकी गजब की खूबसूरती पर मर मिटे थे. अब वे भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और महंगी एक्ट्रेस हैं. (फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
दीपिका पादुकोण ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था, फिर बॉलीवुड का रुख किया. वे हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं, जिसने उन्हें दुनियाभर में मशहूर बनाया. उन्होंने कई भाषाओं में दर्जनों सफल फिल्में दी हैं. (फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
दीपिका पादुकोण के 18 साल लंबे करियर में उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस से 10,200 करोड़ रुपये कमाए थे. 'डीएनएइंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, इन बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में 8000 करोड़ रुपये भारतीय फिल्मों की कमाई है और बाकी हॉलीवुड फिल्म 'XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का कलेक्शन है. (फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
विन डीजल के साथ 'XXX' के अलावा दीपिका के नाम 3 ऐसी ब्लॉकबस्टर देने का रिकॉर्ड है जिनकी कमाई 1000 करोड़ रुपये के पार है. हम 'पठान', 'जवान' और 'कल्कि 2898 AD' की बात कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
दीपिका पादुकोण ने 2023 और 2024 में पांच फिल्मों में काम किया था, जिनमें पठान, जवान और कल्कि 2898 एडी ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. 'फाइटर' और 'सिंघम अगेन' ने भी 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी. (फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
दीपिका पादुकोण की फिल्मों ने ग्लोबल स्तर पर 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं, जो शाहरुख खान (9000 करोड़ रुपये), अक्षय कुमार (8300 करोड़ रुपये), सलमान खान (75 करोड़ रुपये) और प्रियंका चोपड़ा (6000 करोड़ रुपये) की फिल्मों के कुल कलेक्शन से ज्यादा है. (फोटो साभार: Instagram@deepikapadukone)
अगली गैलरी
किचन गार्डन में करें 10 Rs का ये उपाय… तेजी से होगी करी पते के पौधे की ग्रोथ
न आमिर खान, न अक्षय कुमार, 1 हीरोइन है इंडिया की सबसे बड़ी स्टार
किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं? इन 5 फूड्स को करें डाइट में शामिल
8 जानलेवा बीमारियों का इलाज करता है ये एक दुर्लभ पेड़, कैंसर से लेकर किडनी…
35 बीघा खेत…60 टन पैदावार, 23 लाख कमाई, इस तरीके से कर रहा इस खेती,जानें राज
फसल है या ATM! इस फूल की करें खेती, सालाना 10 लाख तक होगी कमाई, जानें
औषधीय गुणों से भरपूर है ये पौधा, इन बीमारियों का माना जाता है काल, ऐसे करें…
Sadak Suraksha Abhiyan : मथुरा में इन लोगों को नहीं मिलेगा एक महीने तक पेट्रोल
आपको भी प्याज में नहीं हो रहा प्रॉफिट? तो इस किसान से सीखिए, कमा रहा है 10 लाख
नई दिल्ली: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' कमाई के मामले में टॉप पर है. उन्होंने 2008 में 100 करोड़ी क्लब का ट्रेंड शुरू किया था, जिसके डेढ़ दशक बाद 500 करोड़ी और 1000 करोड़ी क्लब बन गए. अगर हम आज हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म की सूची देखें, तो उसमें एक भारतीय एक्ट्रेस का दबदबा कायम है. उनकी 3 फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की. एक्ट्रेस उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जिनका जबरदस्त टैलेंट उनके बॉक्स ऑफिस नंबरों से मैच करता है.