एक और दुश्मन ढेर, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को PoK में अज्ञात हमलावरों – ABP News

Terrorist Hamza Burhan Shot Dead in Pakistan: 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बताए जा रहे आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 
बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पुलवामा हमले की साजिश में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी. पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसके बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था.
सूत्रों के मुताबिक हमजा बुरहान लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था. उसकी हत्या ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान में आतंकी संगठनों और कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े कई लोगों पर रहस्यमय हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. हाल के सालों में कई आतंकियों की या तो गैंगवार में मौत हुई है या फिर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया है.
जिसने अरबों के शेयर खरीद शेयर मार्केट को भी हिला डाला, उन ट्रंप के खिलाफ जिंदगीभर नहीं होगी टैक्स की जांच, छूट क्यों?
मुजफ्फराबाद में हुई इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
हमजा मुजफ्फाराबाद में प्रिंसिपल के पद पर था
अल बद्र के आतंकी हमजा बुरहान का पूरा नाम अर्जुमंद गुलजार डार है. साल 2020 में पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए ग्रेनेड अटैक का मास्टरमाइंड था. इस समय पर हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद के अब्बास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के प्रिंसिपल के पद पर तैनात था. साल 2022 में भारत सरकार ने अर्जुमंद गुलज़ार डार उर्फ हमज़ा बुरहान उर्फ डॉक्टर को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था.अर्जुमंद गुलज़ार डार उर्फ हमज़ा बुरहान साल 2015 से पाकिस्तान में रह रहा था. अल बद्र का कमांडर होने के साथ साथ आतंकियों की रिक्रूटमेंट करता था.

40 सीआरपीएफ जवान हुए थे शहीद
14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमला हुआ था. यहां जम्मू के श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर एक भीषण आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. 
BRICS summit 2026: भारत-रूस-चीन की तिकड़ी फिर दिखेगी साथ! BRICS में जो होगा…वो होगा असली ग्लोबल पावर बैलेंस
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News