कृपया धैर्य रखें।
ओप्पो ने भारत में अपने नए Enco Air5 Pro TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें 55dB ANC, 54 घंटे की बैटरी लाइफ और AI कॉल नॉइज रिडक्शन जैसे एडवांस फीचर्स दिए …और पढ़ें
Oppo के नए ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 55dB ANC और 54 घंटे बैटरी के साथ कई AI फीचर्स
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने इंडियन मार्केट में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कंपनी ने OPPO Enco Air5 Pro के नाम से पेश किया है। पहले कंपनी ने इन बड्स को चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था, जिसके बाद अब इन्हें भारत में पेश कर दिया गया है। नए Enco सीरीज ईयरबड्स में पहले के मुकाबले कई बेहतरीन फीचर्स और एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। चलिए इनके सभी फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…
इन नए वाले बड्स में 55dB तक का Active Noise Cancellation मिल रहा है, जो 5,000Hz तक की नॉइज रिडक्शन फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि ये फीचर आसपास के शोर को काफी हद तक कम कर सकता है, जिससे यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। जबकि इससे पिछले मॉडल में 49dB ANC और 4,000Hz नॉइज रिडक्शन सपोर्ट मिल रहा था।
इतना ही नहीं इन ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन हैं, जो AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर से लैस हैं। ये टेक्नोलॉजी खास तोर पर कॉलिंग के दौरान यूजर की आवाज को क्लियर तरीके से कैप्चर करती है और आसपास के शोर को कम करने में काफी मदद करती है। बड्स में मिलने वाला विंड नॉइज रिडक्शन एल्गोरिद्म 25km/h तक की तेज हवा में भी क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस ऑफर कर सकता है।
बड्स में Bluetooth 6.0 सपोर्ट मिल रहा है और ये ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। बड्स में 12mm बेस ड्राइवर, LHDC 5.0 Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और 47ms लो-लेटेंसी मोड भी मिल रहा है जो इन्हें काफी खास बना रहा है। बैटरी की बात करें तो ANC बंद होने पर ये बड्स केस के साथ कुल 54 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं, जबकि ANC ऑन रहने पर ये 29 घंटे तक चल सकते हैं।
कीमत की बात करें तो OPPO Enco Air5 Pro को आप 4,999 रुपये में खरीद पाएंगे। बड्स को Pearl White और Matte Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनकी पहली सेल 28 मई को OPPO India ऑनलाइन स्टोर के अलावा अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- Oppo का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर