'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, CBI कहेगी तब ही मानेंगे', संसदीय कमेटी के सामने बोले NTA चीफ – AajTak

Feedback
देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET का पेपर लीक हुआ या नहीं. इस सवाल पर गुरुवार को संसद की एक बड़ी कमेटी के सामने NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के बड़े अफसरों को बुलाया गया. वहां विपक्षी नेताओं ने जमकर सवाल पूछे. लेकिन NTA के अफसर एक भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दे पाए.
संसद की एजुकेशन कमेटी यानी ‘शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल की संसदीय स्थायी समिति’ ने गुरुवार NTA के बड़े अफसरों को तलब किया. इस कमेटी के अध्यक्ष हैं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह. NTA की तरफ से NTA चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी और NTA डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह शामिल हुए.
कमेटी में क्या-क्या हुआ?
NTA के DG अभिषेक सिंह ने कमेटी के सामने साफ कहा कि पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ. यानी NTA ने माना ही नहीं कि कोई पेपर लीक हुआ है.
इस पर विपक्षी सांसदों ने तुरंत पलटकर सवाल किया कि अगर पेपर लीक नहीं हुआ, तो फिर एग्जाम कैंसिल क्यों किया गया. दोबारा एग्जाम की क्या जरूरत थी.
इस सवाल का NTA के DG के पास कोई जवाब नहीं था. उन्होंने बस इतना कहा कि CBI यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन इस मामले की जांच कर रही है. जब तक CBI नहीं कहती कि पेपर लीक हुआ, तब तक वो इसे लीक नहीं मानेंगे.
NTA के अफसरों ने कहा कि कुछ ‘गड़बड़ियां’ सामने आई थीं और बच्चों का भरोसा बनाए रखने के लिए दोबारा एग्जाम कराया जा रहा है.
यह खबर अपडेट की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News