Bank Holiday: आज बंद रहेंगे बैंक या खुलेंगे? जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं; स्कूल-दफ्तरों पर भी बड़ी अपडेट – Bank Holiday alert Will Banks Be Closed on Ambedkar Jayanti know If There Is a Holiday in Your City Major U – News24 Hindi

—विज्ञापन—
देश के कई हिस्सों में 14 अप्रैल 2026 को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर देशभर में सार्वजनिक अवकाश है। इसके साथ ही कई राज्यों में बैसाखी, बोहाग बिहू, तमिल नव वर्ष और महा विशुव संक्रांति जैसे क्षेत्रीय त्योहार भी मनाए जाएंगे। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य में समान नहीं होती हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि आज क्या खुला रहेगा और क्या बंद:
आरबीआई की सूची के अनुसार, 14 अप्रैल को निम्नलिखित प्रमुख शहरों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा: 1. उत्तर भारत: दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, जम्मू, श्रीनगर, देहरादून। 2. पश्चिम और मध्य भारत: मुंबई, नागपुर, बेलापुर, अहमदाबाद, पणजी। 3. दक्षिण भारत: बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा। 4. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, रांची, अगरतला, गंगटोक, इंफाल।
डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर इक्विटी, करेंसी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी 14 अप्रैल को बैंकों की तरह शेयर बाजार में भी छुट्टी ही रहेगी।
देशभर के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। अगर आप आज स्‍कूल जाने की तैयारी में हैं तो जान लीज‍िए क‍ि आज स्‍कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
सरकारी दफ्तरों में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर छुट्टी रहेगी। सभी केंद्रीय और राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश रहेगा। वहीं प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे। अधिकांश निजी कंपनियां और IT फर्म अपनी पॉलिसी के अनुसार खुली रहेंगी।
हालांक‍ि बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहेंगी, पर ATM, नेट बैंकिंग, UPI, WhatsApp बैंकिंग सामान्य रूप से काम करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News