Dhurandhar Production designer: ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है लेकिन इस बार वजह बॉक्स ऑफिस की कमाई नहीं बल्कि बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चंडीगढ़ में एक महिला ने फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. महिला ने दावा किया की काम के बहाने उन्हें होटल में बुलाया गया जहां उनके साथ मारपीट की गई और यौन उत्पीड़न किया गया.
महिला रहने वाली दिल्ली की हैं, इनका आरोप है कि सैनी ने उन्हें काम के बहाने चंडीगढ़ के ताज होटल में बुलाया और एक नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ जबरदस्ती की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित महिला ने अपने बयान में बताया कि वो एक सरकारी में कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं, उसके ही एक फैक्लटी मेंबर ने उनका रिज्यूम धुरंधर की टीम को भेजा जिसके बाद उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मिल गया. शूटिंग के दौरान धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर (Dhurandhar Production Designer Saini S Johre Case) से मेलजोल बढ़ा. उन्होंने महिला का भरोसा जीत लिया.
महिला की शिकायत के मुताबिक, 10 सितंबर 2025 की रात 8.30 मिनट पर काम से रिलेटिड बातचीत के बहाने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में स्थित होटल ताज एक कमरे में बुलाया. जब वो वहां पहुंची तो कोई क्रू मेंबर वहां मौजूद नहीं था. सैनी ने महिला पर शराब पीने का दबाव भी बनाया. महिला को अंदेशा है कि उन्होंने कोई नशीला पदार्थ भी शराब में मिलाया. जिसके बाद महिला को उल्टी होने लगी. फिर सैनी भी बाथरूम में घुस आया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा.
यही नहीं रात भर उस महिला को होटल के कमरे में बंधक भी बनाकर रखा गया. जैसे-तैसे वो महिला बाद में अपने ठिकाने पहुंची जहां वो ठहरी हुई थीं. महिला ने पुलिस को बताया कि इस बीच मैनेजर, उस महिला को धमकी देता रहा और किसी ना किसी बहाने से परेशान करता रहा. जिसकी वजह से वो मानसिक तनाव में थीं. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED