देश के लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने यूपी और बिहार सहित 17 राज्यों में 27 मई को आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.