Roman Reigns को WWE का द ट्राइबल चीफ क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की असली वजह – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Roman Reigns: रोमन रेंस अब WWE के ब्रांड बन चुके हैं. अगस्त 2020 में रोमन ने हील टर्न लिया था. इसके बाद उनकी किस्मत बदल गई. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. पिछले कुछ सालों में उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल भी रहा है. आप सभी जानते हैं कि रेंस को अब पूरी दुनिया ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करती है. रिंग में भी जब वो आते हैं, तो सबसे पहले खुद को एक्नॉलेज करने के लिए कहते हैं. कई लोगों को ये पता नहीं होगा कि रेंस को ट्राइबल चीफ क्यों कहा जाता है. आइए यहां हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
रोमन रेंस अपने रेसलिंग परिवार द ब्लडलाइन के सबसे डॉमिनेंट और ऑफिशियल लीडर हैं. इस वजह से ही उन्हें ट्राइबल चीफ कहा जाता है. रोमन ने अगस्त 2020 में अपने किरदार में बदलाव किया था. इसके बाद ही उन्हें ट्राइबल चीफ उपनाम दिया गया. रेंस ने इसके तहत ही खतरनाक रूप अपना लिया था.
रेंस अनोआ’ई फैमिली के मुखिया हैं और उन्होंने अपना खूब दबदबा बनाया है. इसकी असली पहचान उला फाला है. अनोआ’ई फैमिली के मुखिया को हमेशा उला फाला पहनाई जाती है. रेंस को सबसे पहले 2020 में उनके पिता और चाचा ने उला फाला पहनाई थी. इसके बाद ही रेंस को ट्राइबल चीफ का दर्जा भी प्राप्त हुआ.
रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ मिलकर द ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया. इसमें जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन शामिल हुए. बाद में सोलो सिकोआ ने भी ग्रुप में कदम रखा. रेंस के इस ग्रुप को खूब सफलता मिली. इनके बीच कई बार राइवलरी भी देखने को मिली. ग्रुप में शामिल सभी स्टार्स ने अब कंपनी में अपना बड़ा नाम बना लिया है.
2024 के रेसलमेनिया में रोमन रेंस अपने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ हार गए थे. इसके बाद सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बनाया और खुद को नया ट्राइबल चीफ का. समरस्लैम 2024 में रेंस ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर हमला किया था. इसके बाद दोनों के बीच असली ट्राइबल चीफ को लेकर राइवलरी शुरू हुई.
2025 की शुरुआत में Raw के एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच उला फाला के लिए मैच हुआ. शर्त के अनुसार जो मुकाबला जीतेगा, उसे ही असली ट्राइबल चीफ कहा जाएगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में रेंस ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद खुद द रॉक ने आकर रेंस को उला फाला पहनाई.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News