मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के घिनोदा गांव में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस की टीम को तब पीछे हटना पड़ा जब एक महिला ने छत से लाल मिर्च पाउडर फेंकना शुरू कर दिया। आरोपी मांगीलाल पाटीदार और उसकी पत्नी सजन बाई ने सड़क पर अवैध निर्माण कर रास्ता रोका था। टीम जब 19 मई को कार्रवाई करने पहुंची तो सजन बाई ने अधिकारियों पर छत से मिर्च पाउडर फेंकनी शुरू की। इससे टीम को वहां से भागना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाचरोद के घिनोदा आबादी क्षेत्र में मांगीलाल पाटीदार का मकान है। आरोप था कि निर्माण के दौरान उसने सड़क तक पर कब्जा जमा लिया था। शिकायत मिलने पर 19 मई को आरआई भगवान सिंह, पटवारी धर्मेंद्र चौहान, तहसील की टीम और खाचरौद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मांगीलाल और उसकी पत्नी सजन बाई को समझाइश देते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात कही।
इसके बाद दोनों घर के अंदर चले गए। प्रशासनिक टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया तभी सजन बाई ने टीम पर लाल मिर्च फेंकनी शुरू कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा कि सजन बाई के हाथ में लाल मिर्च से भरी थाली है। वह मकान की छत पर खड़ी हैं। वह छत से टीम पर मिर्ची फेंकती नजर आ रही हैं। इसके बाद अधिकारी भागते नजर आ रहे हैं।
सचिव चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटना के बाद सजन बाई और उनके पति मांगीलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। आगे की कार्रवाई खाचरौद थाना पुलिस की ओर से की जाएगी। प्रशासनिक टीम अब तक अतिक्रमण नहीं हटा पाई है। शिकायत में कहा गया था कि मकान के सहारे सड़क पर अतिक्रमण कर के रास्ता और नाली को बाधित किया जा रहा है।
इस शिकायत पर 12 जनवरी को अतिक्रमण हटाने के आदेश पारित किए गए थे। 4 महीने बाद आदेश को 18 मई को धरातल पर उतारने के लिए नायब तहसीलदार ने टीम बनाई। आरआई भगवान सिंह यादव, दो पटवारी, सचिव, पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे।
रिपोर्ट- विजेंद्र यादव
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play