मीन राशिफल 28 मई 2026: आज आंख मूंदकर कहीं भी न लगाएं पैसा, बहुत संभलकर दिन को करें पार – Hindustan Hindi News

Pisces Horoscope Today, आज का मीन राशिफल 28 मई 2026: आज का पूरा दिन आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहने वाला है, जहां एक तरफ करियर और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपके साथ है, वहीं स्वास्थ्य और प्रेम के मोर्चे पर आपको फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। इस समय जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपको आगे चलकर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए धैर्य बनाए रखें। धन के निवेश के लिए भी आज का दिन उत्तम नहीं रहने वाला है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज मीन राशि वालों का पूरा दिन।

प्रेम संबंधों के नजरिये से भी फिलहाल परिस्थितियां बहुत अच्छी नहीं चल रही हैं। आपके लव लाइफ में इस समय तनाव, गलतफहमियां या मानसिक दूरी देखने को मिल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आने वाले एक से दो दिन अपने साथी के साथ बातचीत करते समय बहुत धैर्य रखें और खुद को शांत बनाए रखें, वरना बात बिगड़ सकती है और आपको बड़ी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग सिंगल हैं और किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह अनुकूल या सही समय नहीं है। इस समय लिया गया कोई भी फैसला आगे चलकर कुछ गड़बड़ या नुकसान करा सकता है, इसलिए नए रिश्ते के लिए अभी थोड़ा रुक जाना ही आपके हित में रहेगा। वहीं दूसरी तरफ आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के लिए यह अत्यंत सुंदर और भाग्यशाली समय है। आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे और मधुर बने रहेंगे। वे अपने जीवन में लगातार तरक्की और उन्नति करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे आपको भी खुशी मिलेगी।

मीन राशि के लिए बिजनेस और करियर के दृष्टिकोण से यह समय काफी अच्छा और प्रगतिशील बना हुआ है। आपके कामकाज में किसी भी तरह की कोई बड़ी रुकावट या परेशानी नहीं दिख रही है। आपका प्रतिदिन का काम सुचारु रूप से सही चलता रहेगा। तीसरे भाव में सूर्य-बुध की स्थिति आपके व्यावसायिक कौशल को मजबूत करेगी। नौकरी चाकरी करने वाले लोगों को भी तरक्की मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में दबदबा कायम रहेगा।

मीन राशि के लिए आज आर्थिक स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है। जहां तक निवेश का सवाल है, आप निवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और यह निवेश आपके लिए भविष्य में लाभप्रद भी साबित होगा। आज चंद्रमा अष्टम भाव में बैठा है, इसलिए यह अचानक से कोई अप्रत्याशित अड़चन या परेशानी भी खड़ी कर सकता है। इसलिए आंख मूंदकर कहीं भी पैसा नहीं लगाएं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। अगर एक्सपर्ट की सलाह आपके पक्ष में हो, तो आप बिल्कुल आगे बढ़ सकते हैं।

आपकी राशि के लिए ग्रहों की जो स्थिति बन रही है, उसके अनुसार सेहत के मामले में यह समय बिल्कुल भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी राशि के लग्न में शनि देव विराजमान हैं और चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव (आठवें घर) में हो रहा है, जो सेहत के लिहाज से एक संवेदनशील और कमजोर स्थिति का निर्माण कर रहा है। इस समय को बहुत बचकर और संभलकर पार करें। वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें और गति पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इस अवधि में चोट-चपेट लगने या किसी छोटी-मोटी दुर्घटना होने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। लापरवाही बिल्कुल नहीं करें और अपनी सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें।

अष्टम का चंद्रमा मन में थोड़ी घबराहट या अचानक से कोई अड़चन ला सकता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह परेशानी स्थायी नहीं है। मात्र एक से दो दिनों की बात है, इसके बाद चंद्रमा का गोचर बदलते ही आपकी स्थिति में फिर से तेजी से सुधार होना शुरू हो जाएगा। आज के दिन किसी भी तरह के जोखिम से दूर रहें। वाहन धीरे चलाएं। एक्सपर्ट की सलाह से ही पैसों का लेन-देन करें और धैर्य के साथ इस समय को निकालें।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News