Vinod Kambli Net Worth: कभी करोड़ों के मालिक थे विनोद कांबली, आज मदद लेकर करा रहे हैं इलाज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Vinod Kambli Net Worth: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली मौजूदा समय में बहुत ज्यादा बीमार हैं. उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट पाया गया है. जिसे हटाना फिलहाल संभव नहीं नजर आ रहा है. जिसके कारण ही डॉक्टर उन्हें ब्रेन स्टोक्स का खतरा बता रहे हैं. उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है. एक समय विनोद कांबली करोड़ों के मालिक हुआ करते थे. आज अपना इलाज कराने के लिए भी उन्हें मदद की जरूरत पड़ रही है.
करियर के पीक पर विनोद कांबली की नेट वर्थ लगभग 8 से 12 करोड़ की बताई जाती है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे 13 करोड़ की भी बताई जाती है. हालांकि ऐसा बहुत ही कम समय ही रहा.
मौजूदा समय में अगर विनोद कांबली की नेट वर्थ की बात करें तो 3 से 5 लाख सालाना तक की बताई जाती है. बीसीसीआई से मिलने वाली 30 हजार की पेंशन से ही आज के समय में उनका घर चल रहा है.
मौजूदा समय में विनोद कांबली के पास एक मुंबई में एक फ्लैट है. लेकिन कमाई नहीं होने के कारण कैश फ्लो नहीं है. विनोद कांबली अब चलने फिरने में भी असमर्थ हैं. जिसके कारण ही उनकी कमाई का सारा जरिया खत्म हो गया है.
एक समय विनोद कांबली के पास टीवी ऐड भी हुआ करते थे. इसके अलावा ब्रांड डील्स से भी वो कमाई करती थी. क्रिकेट में करियर खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ रियलिटी शो भी किए थे. कुछ समय कमेंट्री में भी अपना हाथ आजमाया था.
कांबली के एक करीबी ने बताया की उनके इलाज के लिए कई क्रिकेटर अब पैसे दे रहे हैं. जिसके बाद ही उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अभी भी ब्रेन स्टोक्स का खतरा बना हुआ है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News