Zomato की 'वसूली' से बचाने की धांसू ट्रिक, वायरल हो गया देसी 'जुगाड़', आप जानते हैं क्या? – Hindustan Hindi News

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में में दावा किया गया है कि जोमैटो के डिलीवरी सिस्टम में एक गंभीर खामी है। इसके जरिए ग्राहक बिना प्लेटफॉर्म शुल्क या रेस्तरां कमीशन दिए बड़े ऑर्डर कर सकते हैं। पोस्ट में बताया गया है कि ग्राहक छोटा ऑर्डर ऐप के जरिए और बड़ा ऑर्डर सीधे रेस्तरां को फोन या वाट्सएप पर देकर पूरा सौदा प्लेटफॉर्म के बाहर कर लेता है।
प्रेम सोनी नामक यूजर ने अपनी पोस्ट में पूरा तरीका बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जोमैटो पर सिर्फ 40 रुपये की एक रोटी का ऑर्डर किया। साथ ही फोन करके रेस्तरां को छह रोटी, पनीर बटर मसाला, मलाई चाप, दाल मखनी और गुलाब जामुन का बड़ा ऑर्डर दिया और यूपीआई से पूरा भुगतान कर दिया। रेस्तरां को बस इतना बताया गया कि सारा सामान उसी 40 रुपये वाले ऑर्डर के साथ पैक कर दिया जाए। जोमैटो का डिलीवरी बॉय बिना किसी शक के पूरा पैकेट उठाकर घर पहुंचा देता है।
इस तरीके से ज्यादातर लेनदेन प्लेटफॉर्म के बाहर हो जाता है। ग्राहक को कोई प्लेटफॉर्म फीस या अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता। रेस्तरां 25-30 प्रतिशत का कमीशन बचाता है और पूरा मार्जिन रख लेता है। जोमैटो की भूमिका सिर्फ डिलीवरी तक सीमित होकर रह जाती है, जबकि कंपनी को पूरा कमीशन नहीं मिल पाता। सोनी ने चेतावनी दी कि अगर यह तरीका बड़े पैमाने पर फैला तो फूड डिलीवरी की पूरी अर्थव्यवस्था अंदर से खत्म हो सकती है।
पोस्ट को अब तक दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक्स पर इस पर जोरदार बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या जोमैटो इसकी निगरानी कर रहा है, तो कुछ ने सुझाव दिया कि ऐप पर ऑर्डर इनवॉइस की जांच या फोटो आधारित डिलीवरी कन्फर्मेशन जैसे कदम उठाए जाएं। कई लोगों का कहना है कि अगर रेस्तरां ऐसे मामले में पकड़ा गया तो उसे प्लेटफॉर्म से सस्पेंड या बैन भी किया जा सकता है।
यह पहली बार नहीं है जब जोमैटो की सिस्टम खामी सामने आई हो। जनवरी 2023 में लिंक्डइन पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें कैश ऑन डिलीवरी (COD) से जुड़ी खामी का खुलासा हुआ था। उसमें डिलीवरी एजेंट ग्राहकों को छोटी रकम COD पर चुकाने और बाकी सीधे सेटल करने की सलाह देते थे। ऑर्डर को ‘अधूरा’ दिखाकर रिफंड ले लिया जाता था, जबकि खाना सीधे ग्राहक को बेच दिया जाता था। उस समय जोमैटो के सह-संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने खुद समस्या को स्वीकार किया था और कहा था कि कंपनी इसे ठीक करने पर काम कर रही है। हालांकि अभी तक जोमैटो ने इस नई वायरल पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News