—विज्ञापन—
Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान की हालत अभी ठीक नहीं है. वो इस समय नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और ICU में अपना इलाज करा रहे हैं. उन्हें HLH नाम की एक घातक बीमारी है और वो कई महीनों से इससे लड़ाई लड़ रहे हैं. बता दें कि जादरान ने 2009 से 2020 तक अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे. पिछले साल ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और फिर उनकी तबीयत बिगड़ती गई.
शपूर जादरान के छोटे भाई घमाई जादरान ने बताया कि शपूर को पिछले साल अक्टूबर में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हुई थी और इसी वजह से उन्हें भारत में इलाज कराने की सलाह दी गई थी. अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान और ACB की मदद से उन्हें 19 जनवरी को नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था. अभी जादरान जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं. ESPN क्रिकइंफो से बात करते हुए घमाई ने कहा, ‘यह काफी सीरियस इंफेक्शन है. उनके पूरे शरीर में इसका प्रभाव पड़ा है और यह दिमाग तक भी फैल गया है.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: CSK के तेज गेंदबाज की पर्पल कैप पर खतरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने बढ़ाई टेंशन! देखें टॉप 5 लिस्ट
शपूर जादरान की तबीयत में पहले सुधार आया था लेकिन अब HLH इंफेक्शन वापस आ गया है. उन्हें HLH का स्टेज 4 है. घमाई जादरान ने अपने भाई को लेकर अपडेट देते हुए कहा, ‘वो पिछले 20 दिनों से अच्छा महसूस कर रहे थे लेकिन इंफेक्शन वापस आ गया. उन्हें बुखार आया और फिर टेस्ट में उन्हें डेंगू निकला. उनकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बेहद कम है और उनके शरीर में RBC की कमी है.’
धमाई ने आगे बताया, ‘हमें उम्मीद है कि वो धीरे-धीरे ठीक होंगे. उन्हें हाल ही में जो दवाइयां दी गई हैं, वो उनके लिए काम की थी और उसने हमें उम्मीदें दी हैं.’ अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने मुश्किल समय में जादरान की काफी मदद की है और हाल ही में मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर भी उनसे मुलाकात करने गए थे.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसी होगी SRH की प्लेइंग 11! जीत के बावजूद कप्तान किशन कर सकते हैं बदलाव

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in