Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. गुरुवार, 28 मई की शाम मौसम ने अचानक अपना रंग बदला और तेज बारिश, आंधी से तापमान में गिरावट आई. झुलसाने वाली गर्मी और लू के कारण परेशान लोगों के इससे राहत मिली. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तापमान काफी ऊपर था. अब बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई जो आगे भी जारी रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि शुक्रवार 29 मई को एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज, 29 मई को सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हवा तेज चलेगी और बिजली गिरने की भी आशंका है. 29 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार, 30 मई को भी हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि 30 मई को शाम के समय हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
मौसम विभाग ने 31 मई को भी ने आंधी-तूफान और हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है. 31 मई को तापमान 36 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है. 1 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.इसके बाद 2 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.
2 जून से ही तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, 2 जून को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी. इस दिन अधिकतम पारा 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 3 जून तक मौसम फिर से साफ होने लगेगा और गर्मी दोबारा बढ़ सकती है. 3 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED