SIR Third Phase Startet in India: देश के कई राज्यों में विशेष गहन संशोधन यानी SIR शुरू हो गया है. इनमें मिजोरम, सिक्किम, ओडिशा और मणिपुर राज्य शामिल हैं. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है. बता दें, चुनाव इलेक्शन ऑथिरिटी ने 14 मई को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण अलग-अलग समय पर शुरू किया था.
शनिवार को शुरू हुए इस चरण के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म बाटेंगे. जमा करेंगे. साथ ही उनकी जांच करेंगे. वोटर्स ने अपने फॉर्म बीएलओ के जरिए या ऑनलाइन जमा भी कर सकते हैं.
घोषणा पत्र के जरिए रजिस्ट्रेशन के लिए कर सकते हैं आवेदन
अगर कोई वोटर्स तय समय सीमा के तहत अपने गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाते हैं, वे दावा और आपत्ति समय सीमा के दौरान फॉर्म 6 और साथ में तय घोषणा पत्र के जरिए नए मतदाता के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इलेक्शन कमीशन की मानें तो फॉर्म इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को 28 जून या उससे पहले मिल जाएंगे तो उन्हें वोटर्स लिस्ट में शामिल किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?
वर्तमान में चल रहे एसआईआर के फेज में शामिल चार राज्यों में कुल मिलाकर 3.67 करोड़ वोटर्स हैं. ओडिशा में सबसे ज्यादा मतदाता हैं. इनकी संख्या 3.34 करोड़ से ज्यादा है. इनके लिए 38,123 बीएलओ और 8,391 BLAs काम कर रहे हैं. मिजोरम में 8.75 लाख, सिक्किम में 4.71 लाख और मणिपुर में 20.92 लाख वोटर्स हैं.
चुनाव आयोग ने वोटर्स से की ये अपील
चुनाव आयोग ने सभी योग्य वोटर्स से अपील की है, कि वे एसआईआर में एक्टिव रूप से हिस्सा लें सकें. साथ ही प्रक्रिया में जुटे अधिकारियों का सहयोग करें.
इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि एसआईआर इसलिए शुरू किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी योग्य नागरिक वोटर्स लिस्ट में शामिल हों. साथ ही अयोग्य लोगों को शामिल होने से रोका जा सके.
इसे भी पढ़ें – जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक?
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.