वैभव सूर्यवंशी का फैन हुआ ये बॉलीवुड डायरेक्टर, अपनी फिल्म में लेने की जताई इच्छा – AajTak

Feedback
पद्म भूषण से सम्मानित डायरेक्टर शेखर कपूर इन दिनों अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘मासूम’ के नए सीक्वल की तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच, क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान करने वाले टीनएज सनसनी वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने शेखर कपूर का दिल जीत लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ करते हुए एक बड़ा बयान दिया है.
शेखर कपूर का मानना है कि अगर वैभव क्रिकेट की दुनिया में इस कदर तहलका नहीं मचा रहे होते, तो वह उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘मासूम’ में एक अहम किरदार के लिए जरूर कास्ट करने के बारे में सोचते. 
X पर शेयर की दिल की बात
शेखर कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर वैभव सूर्यवंशी की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस विचार को फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अगर सूर्यवंशी इतना जबरदस्त क्रिकेटर नहीं होता… तो मैं उसे अपनी फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट कर सकता था.’ शेखर कपूर की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर तुरंत सुर्खियां बटोर लीं.
फिल्ममेकर इस युवा खिलाड़ी के चेहरे पर दिखने वाले सीधेपन और मासूमियत से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें लगा कि अगर क्रिकेट ने वैभव को पहले ही अपना स्टार नहीं बनाया होता, तो वह उनकी फिल्म की भावुक और संवेदनशील दुनिया के लिए बिल्कुल परफेक्ट चॉइस होते.
कैसी होगी शेखर कपूर की नई ‘मासूम’?
शेखर कपूर इन दिनों ‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ पर काम कर रहे हैं, जो साल 1983 में आई उनकी क्लासिक फिल्म ‘मासूम’ का ही सीक्वल है. यह फिल्म आज के दौर के हिसाब से पहचान, परिवार, मानवीय रिश्तों, प्यार और पलायन जैसे गहरे विषयों को दर्शकों के सामने पेश करेगी. हालांकि, नए जमाने की कहानी होने के बावजूद यह अपनी मूल फिल्म के उस भावुक सार को पूरी तरह बरकरार रखेगी जिसने दशकों पहले लोगों को रुलाया था.
If sooryavanshi wasn’t such a sensational cricketer.. I could have cast him in Masoom the film z.. pic.twitter.com/p8vaLzq1e2
खबरों की मानें तो इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और कावेरी कपूर जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग फ्लोर पर आ जाएगी.
कौन हैं रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी?
मूल रूप से बिहार के रहने वाले बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे होनहार और चर्चा में रहने वाले खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव ने IPL 2025 में उस समय इतिहास रच दिया था, जब वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने.
उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने अपना शतक सिर्फ 35 गेंदों में पूरा कर लिया था. यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा IPL में बनाया गया सबसे तेज शतक था और पूरे टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. इसी सीजन में उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक भी जड़ा था और 7 पारियों में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 252 रन बनाए थे.
IPL 2026 में भी जारी रहा वैभव का तूफान
IPL 2025 में अपने शानदार डेब्यू के बाद, वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना वही आक्रामक और धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा. इस सीजन में वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रहे. उन्होंने 237 से भी ज्यादा के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 776 रन कूट डाले. इस सीजन के दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक, कई बेहतरीन अर्धशतक और रिकॉर्ड 72 छक्के निकले.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News