भारत में पहले बस चली थी या ट्रेन! 10 में से 9 लोग नहीं जानते होंगे जवाब – India.Com

Published By: Arun Kumar | Updated: May 31, 2026, 8:21 PM
आज के दौर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बस या ट्रेन को सबसे बढ़िया साधन माना जाता है. यातायात के इन दोनों ही साधनों को भारत लाने का काम अंग्रेजों ने किया था. (तस्वीर: AI)
देश जब गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, तब अंग्रेज सरकार अपनी सहूलियतों के मकसद से भारत में सड़क और रेल मार्ग पर नई क्रांति लेकर आई. भारत में बस और रेल की शुरुआत अलग-अलग समय पर हुई थी.
आपको बता दें भारत में पहले बस नहीं बल्कि ट्रेन आई थी. भारत में पहली रेल गाड़ी 1853 में चली थी. यह मुंबई के बोरी बंदर (आज का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST)) से ठाणे चली थी. इसके बाद से रेलों का नेटवर्व पूरे देश में फैलता चला गया.
बसों को भारत आने में समय लगा और यह पहली रेल आने के 53 साल बाद यानी 1906-06 में पहली बार कोलकाता में पहली बस चली थी. भारत में पहली बार डेनिस कंपनी की बसें आई थीं.
कोलकाता ऑन व्हील्स के मुताबिक कोलकाता में रेलवे में काम करने वाले एक इंजीनियर केटल ईआई की सोच थी. क्योंकि पहले यहां ट्रामों को घोड़ों से खींचा जाता था. केटल की रेलवे की नौकरी चली गई तो वह भारत में बस लाने के अपने आइडिया पर काम करने लगे.
केटल यह समझ गए थे कि अगर शहर में बसें आ गईं तो वे घोड़ों से चलने वाली ट्रामों के जरिए ज्यादा कारगर होंगी. ऐसे में उन्होंने अपने जानने वाले लोगों को इस प्रोजेक्ट के बारे में बताना शुरू किया और फाइनैंस जुटाया. पैसों का इंतजाम होने के बाद इंग्लैंड से 3 डबल डेकर बसें मंगाई गईं. इस तरह कोलकाता मोटर बस सर्विस की शुरुआत हुई.
पैसों का इंतजाम होने के बाद इंग्लैंड से 3 डबल डेकर बसें मंगाई गईं. इस तरह कोलकाता मोटर बस सर्विस की शुरुआत हुई. (सभी तस्वीरें- सोशल मीडिया से)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News