मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | फ़रवरी 24, 2026 6:45 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उन्हें नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के संबंध में ठोस सबूत मिले हैं। अपराध शाखा के विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा के इंटरस्टेट सेल को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल हैं। देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हैं।
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 31st May 2026