Dak Seva Gifts: सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय डाक रिवार्ड के नाम पर गिफ्ट्स दे रही है. इस बात में कितनी सच्चाई है और अगर ये सच है तो आपको इसका लाभ कैसे मिलेगा, ये आप यहां से जान सकते हैं.
वायरल पोस्ट में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में एक फोटो है, जिसपर भारतीय डाक का लोगो बना हुआ है. लोगो के नीचे लिखा है ‘इंडिया पोस्ट- डाक सेवा गिफ्ट. ब्रैंड ने आप सभी के लिए एक स्पेशल गिफ्ट तैयार किया है’ साथ ही नीचे indoc4 का एक लिंक भी नजर आ रहा है.
A message circulating on social media claims that India Post is offering gifts or rewards under ‘Dak Seva Gifts’#PIBFactCheck:
❌ This claim is #Fake
➡️ @IndiaPostOffice has no connection with any such “Dak Seva Gifts” offer, reward scheme, or lucky draw
✅ Do not click… pic.twitter.com/GBj9RfPJZO
पीआईबी से जानें सच्चाई-
पीआईबी ने अपने सोशल हैंडल X पर वायरल हो रहे इस फोटो को शेयर कर बताया है कि ये बिल्कुल फेक है. पीआईबी ने लिखा कि इंडियन पोस्ट ऑफिस का डाक सेवा गिफ्ट ऑफर, स्किम, ऑफर या लकी ड्रॉ से कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही लोगों को सचेत करते हुए लिखा कि ऐसे किसी भी लिंक पर कभी क्लिक न करें और ऐसे लिंक में अपनी निजी जानकारी, जैसे बैंक डिटेल, ओटीपी या आधार नंबर शेयर न करें.
1 जून से बदल गया सोलर पैनल का नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
फर्जी पोस्ट दिखे तो क्या करें?
पीआईबी के अनुसार अगर आपको ऐसी कोई भी संदिग्ध लिंग, मैसेज, फोटो या वीडियो नजर आता है तो इसे पीआईबी फैक्ट चेक संग शेयर करें. इसे आप इमेल (factcheck@pib.gov.in) या व्हॉट्सअप ( +91 8799711259) के जरिए पीआईबी संग साझा कर सकते हैं.
‘एबीपी नेटवर्क’ में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है.बिजनेस, एंटरटेनमेंट, धर्म, लाइफस्टाइल और यात्रा सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.फाइनेंस के साथ फिल्मी कीड़ा होना न केवल इनका पेशा बल्कि हिस्सा है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.