जब 'मोहब्बत' ने दी बद्दुआ! 60 साल से लोगों को बेचैन कर रहा है Mohammad Rafi का ये गाना, आशा पारेख का रोया था – India.Com

Edited by: Pooja Batra | Updated: Jun 1, 2026, 1:26 PM
हिंदी सिनेमा में गानों का इस्तेमाल अपनी फीलिंग्स जाहिर करने में किया जाता है. फिर वो प्यार हो या फिर टूटे दिल का दर्द. आज बात करते हैं महोम्मद रफी के उस गाने की जिसे उन्होंने 60 साल पहले गाया था. इस गाने में टूटे दिल की टीस इतनी गहरी थी कि वो बद्दुआ जैसी लगती थी. 1966 में रिलीज हुई फिल्म आए दिन बहार के का गीत- 'मेरे दुश्मन तू मेरी दोस्ती को तरसे' उन चुनिंदा गीतों में शामिल है.
6 दशक बीत जाने के बाद भी ये गाना अजीब सी कसक छोड़ जाता है. इसमें प्रेमी रोकर अपने दिल का हाल बयां नहीं करता बल्कि इसके हर लब्ज़ में एक शिकायत होती है. वो उस दर्द की अपनी प्रेमिका से भी कामना करता है जो उसने झेला है.
अधिकतर गानों में आपने देखा होगा कि बिछड़ने के बाद आमतौर पर प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए खुशी की दुआ देता हुआ दिखाई देता है. लेकिन इस गाने की बात करें तो इसमें भावनाएं पूरी तरह अलग हैं. इसमें एक ऐसा प्रेमी दिखाया गया है जिसमें अपना दोस्ती के फर्ज पूरा तरह निभाया लेकिन उसकी प्रेमिका के धोखे की वजह से वो टूट जाता है. रफी का ये गाना आज भी बैचेन कर देता है.
इस गीत को मशहूर गीतकार आनंद बक्शी ने लिखा था. आनंद बक्शी की खासियत यह थी कि वो कठिन फीलिंग्स को भी बेहद सरल शब्दों में व्यक्त कर देते थे. इस गाने को सुनकर ऐसा लगता है जैसे कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी के सबसे बड़े धोखे का हिसाब मांग रहा हो.
ये गाना आशा पारेख और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया है. इस गाने के शब्द इतने प्रभावशाली थे कि लोगों ने इसे आशा पारेख के किरदार को दी गई सबसे बड़ी दर्द भरी बद्दुआ कहना शुरू कर दिया था.
ये गाना आज भी लोगों के बीच इतना पॉपुलर है, क्योंकि हर दौर में ऐसे लोग रहे हैं जिनके प्यार को निराशा मिली है, उनका भरोसा टूटा है. जिन्होंने अपनी फीलिंग्स मन में दबाकर रखी हैं. इसलिए ये गाना आज भी जब सुना जाता है तो ऐसा लगता है जैसे ये किसी टूटे दिल की पुकार हो.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News