IPL चैम्पियन RCB को मिले करोड़ों, रनर अप GT पर भी पैसों की बारिश, देखें इनामों की पूरी लिस्ट – AajTak

Feedback
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शादार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का खिताब जीत लिया. जीता. 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हरा दिया. रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी जहां लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है, वहीं गुजरात टाइटन्स का दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया.
आईपीएल 2026 में खिताबी मुकाबले के बाद अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें चैम्पियन आरसीबी और रनर-अप गुजरात टाइटन्स पर पैसों की बारिश हुई. इसके साथ-साथ टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स दिए गए. विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये की बंपर प्राइज मनी मिली. जबकि उपविजेता रही गुजरात टाइटन्स को 12.50 करोड़ रुपये मिले.
आईपीएल 2026 में टॉप टीमों की प्राइज मनी
• विजेता (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 20 करोड़ रुपये
• उपविजेता (गुजरात टाइटन्स)- 12.5 करोड़ रुपये
• तीसरे नंबर की टीम (राजस्थान रॉयल्स)- 7 करोड़ रुपये
• चौथे नंबर की टीम (सनराइजर्स हैदराबाद)- 6.5 करोड़ रुपये
इन्हें भी मिले खास अवॉर्ड्स
• सीजन में सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप)- वैभव सूर्यवंशी (776 रन), 10 लाख रुपये
• सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)- कगिसो रबाडा (29 विकेट), 10 लाख रुपये
• इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी, 10 लाख रुपये
• मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन- 15 लाख रुपये
• सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी, Tata Sierra कार
• सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स- वैभव सूर्यवंशी (72 छक्के), 10 लाख रुपये
• सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल- मोहम्मद सिराज, 10 लाख रुपये
• सीजन का सबसे बेहतरीन कैच- मनीष पांडे, 10 लाख रुपये
• सीजन में सबसे ज्यादा चौके- साई सुदर्शन (75 चौके), 10 लाख रुपये
• फेयर प्ले अवार्ड: पंजाब किंग्स
• पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB), 50 लाख रुपये
यह भी पढ़ें: आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी IPL चैम्प‍ियन, गुजरात को फाइनल में रौंदा, कोहली-रस‍िक जीत के हीरो
शानदार प्रदर्शन के लिए मिले फाइनल में अवॉर्ड
• प्लेयर ऑफ द मैच: विराट कोहली
• सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: वेंकटेश अय्यर
• सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच: विराट कोहली
• ऑन द गो-4s ऑफ द मैच: विराट कोहली
• ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द मैच: भुवनेश्वर कुमार
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन
• वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)- 776 रन
• शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स)- 732 रन
• साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स)- 722 रन
• विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 675 रन
• हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)- 624 रन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट
• कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स)- 29 विकेट
• भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 28 विकेट
• जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)- 25 विकेट
• राशिद खान (गुजरात टाइटन्स)- 21 विकेट
• अंशुल कम्बोज (चेन्नई सुपर किंग्स)- 21 विकेट
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News