इस देसी कंपनी की बाइक पर टूटे ग्राहक, मई में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा; 15% बढ़ गई बिक्री – Hindustan Hindi News

देसी दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड के लिए मई 2026 का महीना बेहद शानदार रहा। कंपनी ने इस महीने कुल 1,03,231 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है। इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी की बाइक बिक्री में 15 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 89,428 यूनिट्स रहा थी। जबकि घरेलू मार्केट में रॉयल एनफील्ड ने 24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 94,115 यूनिट बाइक की बिक्री की। आइए जानते हैं बिक्री की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।

दूसरी ओर इस दौरान कंपनी के एक्सपोर्ट में 33 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। बीते महीने रॉयल एनफील्ड ने कुल 9,116 यूनिट्स बाइक का एक्सपोर्ट किया। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 13,609 यूनिट्स रहा था। रॉयल एनफील्ड लगातार दुनिया भर में अपने पैर पसार रही है। कंपनी ने मई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ‘गोरिल्ला 450 एपेक्स’ और मलेशिया में ‘गोआन क्लासिक 350’ को उतारा। वहीं, वियतनाम के हनोई में नया स्टोर खोलकर पांच मोटरसाइकिलें लॉन्च कीं।

₹ 3.5 लाख से शुरू
₹ 3.1 – 3.45 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 3.65 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 3.99 – 4.32 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 3.15 – 3.63 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 3.61 – 3.75 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए आयशर मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी. गोविंदराजन ने कहा कि बाजार की तमाम चुनौतियों के बाद भी कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही में अपनी मजबूत रफ्तार को बनाए रखने में कामयाब रही है। उन्होंने बताया कि मई का महीना कंपनी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। रॉयल एनफील्ड ने इस महीने अपनी सबसे आइकॉनिक बाइक ‘बुलेट’ को नए अवतार में पेश करते हुए ‘बुलेट 650’ को मार्केट में उतारा।

मई के महीने में कंपनी ने बिजनेस के मोर्चे पर भी एक बड़ा ऐलान किया। रॉयल एनफील्ड ने आंध्र प्रदेश के ताडा में एक नया ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदने की योजना बनाई है। इस नए प्रोजेक्ट पर कंपनी करीब 2,500 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है। इस नए प्लांट के आने से रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां बनाने की क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही कंपनी को अपने बिजनेस के अगले फेज में कदम रखने के लिए एक मजबूत सपोर्ट भी मिलेगा।

बाइक लवर्स और राइडिंग कम्युनिटी के लिए भी यह महीना काफी हलचल भरा रहा। रॉयल एनफील्ड ने अपनी आइकॉनिक ‘हिमालयन ओडिसी’ के 22वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस बार इस यात्रा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए चार अलग-अलग फॉर्मेट्स (ओरिजिनल, एक्सप्लोर, कारगिल सर्किट और नुब्रा सर्किट) में तैयार किया गया है। दूसरी तरफ, रेसिंग के शौकीनों के लिए ‘कॉन्टिनेंटल जीटी कप 2026’ के छठे एडिशन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News