भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र में ट्रक और पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, 6 घायल – Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र के नासिक जिले में ट्रक और पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में मरने वाले सभी लोग मजदूर हैं। हादसे में मृतकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पश्चिम बंगाल स्कूल जॉब भर्ती घोटाला- 25 हजार नौकरियों अमान्य ठहराए जाने के खिलाफ 15 जनवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट 15 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति को अमान्य करने वाले कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।
हाईकोर्ट के अप्रैल 2024 के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका सहित 124 याचिकाएं शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित हैं।
श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या की
श्रीनगर मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जवान श्रीनगर में सीआरपीएफ की 116 बटालियन में तैनात था।
राष्ट्रगान विवाद पर तमिलनाडु गवर्नर बोले- CM का अहंकार ठीक नहीं, भारत माता के बच्चों की संविधान में सर्वोच्च आस्था
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में गवर्नर के अभिभाषण नहीं देने और बीच में ही चले जाने को बचकाना बताया था। CM के बयान पर राज्यपाल आर एन रवि ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि CM का अहंकार ठीक नहीं है।
राजभवन द्वारा जारी बयान मे कहा गया कि लोग देश और संविधान का बेशर्मी से किया जा रहा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे यह न भूलें कि भारत सर्वोच्च माता है और संविधान उसके बच्चों के लिए सर्वोच्च आस्था है। रवि 6 जनवरी काे राष्ट्रगान नहीं गाने पर बिना अभिभाषण दिए विधानसभा से बाहर चले गए थे।
जम्मू में LOC के पास लगातार दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन, आतंकी घुसपैठ का शक
जम्मू के अखनूर सेक्टर में LOC के पास सेना का लगातार दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने शनिवार को भट्टल क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। दरअसल वहां रह रहे ग्रामीणों ने जोगीवान वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी। संदेह है कि ये घुसपैठ करने वाले आतंकवादी थे। सेना और पुलिस के साथ स्नाइपर डॉग्स को भी सर्चिंग में लगाया गया है।
केरल में चर्च जा रही दो बुजुर्ग महिलाओं को सरकारी बस ने टक्कर मारी, दोनों की मौत
केरल के त्रिशूर में चर्च जा रही दो बुजुर्ग महिलाओं को KSRTC की सरकारी बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि ओल्लूर में दोनों महिलाएं सड़क पार करने की कोशिश कर रही थीं। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
76वां गणतंत्र दिवस समारोह- इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो चीफ गेस्ट होंगे
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट होंगे। भारत गणतंत्र दिवस पर हर साल किसी न किसी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करता है। 2024 में भारत ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया था। इससे पहले 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी चीफ गेस्ट थे।
मुंबई के कुर्ला में होटल में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर
मुंबई के कुर्ला इलाके में शनिवार रात एक होटल में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां भेजी गईं। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में होटल का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।
रवींद्र चव्हाण बने महाराष्ट्र बीजेपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी ने रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। रवींद्र, डोंबिवली क्षेत्र से विधायक हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं।
पहले महायुति सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनकी यह नियुक्ति चंद्रशेखर बावनकुले के महायुति सरकार में मंत्री बनने के बाद हुई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News