दिल्ली में कैटरर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, ट्यूशन जा रहा बच्चा गोली लगने से घायल – Hindustan Hindi News

नई दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में सोमवार शाम तीन बदमाशों ने एक कैटरर के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में ट्यूशन जा रहे एक 12 वर्षीय बच्चे के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में प्रंकुर और हर्ष नामक दो आरोपियों को एक देसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश के साथ घटना के कारणों की जांच कर रही है।
तीन बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में वहां से गुजरते हुए ट्यूशन पढ़ने जा रहा एक 12 वर्षीय राहगीर बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। तत्काल बच्चे को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया गया जहां वह उपचाराधीन है। इधर, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय प्रंकुर और 22 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है।
आरोपियों के पास से देशी राइफल बरामद हुई है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। डीसीपी राहुल अलवाल के अनुसार, सोमवार शाम न्यू उस्मानपुर थाने को इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली। चौथा पुस्ता स्थित मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि तीन लोगों ने 43 वर्षीय कैटरर धर्मेंद्र के घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाईं हैं। इस अचानक हुई गोलीबारी की चपेट में वहां से गुजर रहा एक 12 साल का मासूम बच्चा आ गया।
बच्चे के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तुरंत क्राइम सीन को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर अहम सबूत जुटाए। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और सभी पिकेट्स पर आरोपियों की जानकारी साझा कर तलाश शुरू किया। वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय प्रंकुर और 22 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर इनके पास से एक देसी राइफल भी बरामद की गई है। न्यू उस्मानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीसरे फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के पीछे की असल वजह क्या थी, इसे लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News