यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल – Hindustan Hindi News

दुनिया के अमीरों लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सर्गी ब्रिन अब दुनिया के तीसरे सबसे रईस नहीं रहे। लैरी एलिसन ने एक ही दिन में 21.4 अरब डॉलर पीट डाले। इससे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में ऊंची छलांग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। सर्गी ब्रिन चौथे स्थान पर आ गए। दूसरी ओर जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग का रुतबा घटा है। एलन मस्क की दौलत में 14.3 अरब डॉलर की सेंध लगी है। जबकि, मार्क जुकरबर्ग को 11 अरब डॉलर और जेफ बेजोस को 8.14 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा है।

हालांकि, सोमवार के टॉप गेनर रहे इटली के Giancarlo Devasini, जिनकी संपत्ति में एक ही दिन में 45.9 अरब डॉलर की उछाल दर्ज की गई। देवासिनी Tether Holdings के चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। यह एक क्रिप्टोकरेंसी जारी करने वाली कंपनी है, जिसके $185 बिलियन से ज्यादा मूल्य के टोकन चलन में हैं। देवासिनी Bitfinex क्रिप्टो एक्सचेंज में भी शेयरहोल्डर हैं।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क पहले नंबर पर काबिज हैं। उनकी दौलत में 14.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अब मस्क का नेटवर्थ 721 अरब डॉलर रह गया है। दूसरे नंबर पर काबिज लैरी पेज को 2.92 अरब डॉलर का झटका लगा। अब इनके पास 319 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

तीसरे स्थान पर पहुंचे लैरी एलिसन का नेटवर्थ 302 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सर्गी ब्रिन 300 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। इनका नेटवर्थ 2.71 अरब डॉलर घटकर 296 अरब डॉलर पर आ गया है।

चौथे नंबर से खिसकर जेफ बेजोस 5वें पर आ गए हैं। अब इनका नेटवर्थ 281 अरब डॉलर रह गया है। छठे स्थान पर माइकल डेल हैं। इन्हें सोमवार को 15.1 अरब डॉलर का फायदा हुआ और इन्होंने जुकरबर्ग को पछाड़ कर छठा स्थान हासिल किया। इनका नेटवर्थ अब 244 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 11 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। अब जुकरबर्ग के पास कुल 214 अरब डॉलर की संपत्ति है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 7वें स्थान पर आ गए हैं।

8वें स्थान पर अब जेनसेंग हुआंग हैं। इनकी दौलत 10.6 अरब डॉलर उछलकर 186 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 9वें पर स्टीव बाल्मर हैं। इनकी दौलत 3.31 अरब डॉलर बढ़कर 183 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बर्नार्ड अर्नाल्ट अब 10वें स्थान पर है। इनकी दौलत 161 अरब डॉलर रह गई है।

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News