Breaking News today 2 June: भारत दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वस्त किया कि म्यांमार की धरती का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ किसी भी गतिविधि के लिए नहीं होने दिया जाएगा. गौरतलब है कि भारत लंबे समय से म्यांमार की सीमा के भीतर से संचालित होने वाले पूर्वोत्तर भारत के उग्रवादी और विद्रोही गुटों की गतिविधियों को लेकर अपनी गंभीर चिंताएं व्यक्त करता रहा है. इस द्विपक्षीय बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा किया कि म्यांमार में स्थिरता और शांति की स्थापना भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ दोनों देशों ने आपस में सहमति व्यक्त की है. राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यू मिन आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा है, जो 30 मई से 3 जून तक निर्धारित है। म्यांमार की चुनी हुई सरकार को अपदस्थ कर सत्ता हथियाने के ठीक पांच साल बाद, पूर्व सैन्य जुंटा प्रमुख को इसी वर्ष 3 अप्रैल को औपचारिक रूप से म्यांमार का राष्ट्रपति चुना गया था.
उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई हैय मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
दिन-भर की सभी बड़ी-छोटी सूचनाओं को जानने के लिए बने रहें हमारे साथ..
12वीं के मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब LIVE है! CBSE ने दी जानकारी
Dearest Students,
The verification and re-evaluation portal is now LIVE !
Please watch the video carefully for step-by-step instructions on how to apply for Verification of Marks and re-evaluation.
Portal Link: https://t.co/ILQvluZJ7W@EduMinOfIndia @PTI_News @PIB_India… pic.twitter.com/Ydc2wmGEol
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 1, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED