बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज जितनी फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं, कॉलेज के दिनों में वह वैसी बिल्कुल नहीं थीं. सारा ने हमेशा अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर खुलकर बात की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका वजन आखिरकार इतना बढ़ा कैसे था? हाल ही में एक टॉक शो के दौरान सारा ने अपनी कॉलेज लाइफ और उस वक्त की अजीबोगरीब फूड हैबिट्स के बारे में कई मजेदार खुलासे किए.
न्यूयॉर्क में पिज्जा डील्स के चक्कर में बढ़ा वजन
सारा अली खान ने बताया कि जब वह न्यू यॉर्क में पढ़ाई कर रही थीं, तब वह लगभग हर रोज पिज्जा खाया करती थीं. उन्होंने इसके पीछे का एक मजेदार कारण भी शेयर किया. सारा ने बताया, ‘वहां पर एक लार्ज पिज्जा, दो मीडियम पिज्जा के मुकाबले ज्यादा महंगा मिलता था. मीडियम पिज्जा पर ‘बाय वन गेट वन 50% ऑफ’ की डील चलती थी. मैंने ज्यादा हिसाब-किताब नहीं लगाया और इस डील के चक्कर में मैं लगभग रोज 2 मीडियम पिज्जा अकेले ही खा जाती थी.’
ब्रेकफास्ट में 3 चॉकलेट ब्राउनी
बात सिर्फ पिज्जा तक ही सीमित नहीं थी, सारा का ब्रेकफास्ट भी काफी हैवी और अनहेल्दी हुआ करता था. उन्होंने बताया कि वह कैफेटेरिया से अपनी क्लास के बीच के महज 5 से 7 मिनट के रास्ते में चलते-चलते ही 3 चॉकलेट चिप ब्राउनीज खा लिया करती थीं.
इतना ही नहीं, सारा को वड़ा पाव, एक्स्ट्रा बटर वाली पाव भाजी और एक्स्ट्रा आलू वाली बिरयानी का भी बेहद शौक था. उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार जब वह अपनी सहेली के साथ वड़ा पाव स्टॉल पर रुकीं, तो उनकी दोस्त ने सिर्फ एक वड़ा पाव मांगा, जबकि सारा ने सीधे 6 वड़ा पाव का ऑर्डर दे दिया था.
आज सारा अपनी इस पुरानी डाइट को याद करके मुस्कुराती हैं लेकिन यही वह अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फूड लव था जिसने कभी उनका वजन काफी बढ़ा दिया था.
वेट लॉस और फिटनेस मेंटेन करने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स
माइंडफुल ईटिंग: खाना खाते समय मोबाइल, टीवी या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें. पूरा ध्यान खाने पर रखने से आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं.
पोर्शन कंट्रोल: अपनी पसंदीदा चीजें पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है, बस उनकी क्वांटिटी कम कर दें. बड़ी प्लेट की जगह छोटी प्लेट में खाना खाने की आदत डालें.
हेल्दी ऑपशंस से रिप्लेस करें: मैदे वाले पिज्जा बेस की जगह होल व्हीट बेस चुनें, फ्राइड स्नैक्स की जगह रोस्टेड चीजें खाएं और मीठे की क्रेविंग्स होने पर ब्राउनी की जगह डार्क चॉकलेट या फ्रूट्स लें.
खूब पानी पिएं: दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीएं. कई बार प्यास लगने पर भी भूख का अहसास होता है, जिससे हम अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं. खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पीना भी फायदेमंद होता है.
फिजिकल एक्टिविटी शामिल करें: हर दिन कम से कम 30 से 45 मिनट का समय वर्कआउट के लिए निकालें. इसके लिए जिम जाना जरूरी नहीं है; आप अपनी पसंद के हिसाब से वॉक, योग, डांस या साइकलिंग भी कर सकते हैं.
भरपूर नींद लें: वजन कंट्रोल करने में अच्छी नींद का बहुत बड़ा रोल होता है. हर रात 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें, क्योंकि नींद पूरी न होने से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं और अनहेल्दी फूड क्रेविंग्स ज्यादा होती हैं.