Top News Today: कक्षा 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में आई गंभीर तकनीकी खामियों को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और बोर्ड के सचिव का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया है। दूसरी ओर, अमेरिका-ईरान जंग के असर से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत में 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं, साथ ही होम डिलीवरी पर 25 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
OSM विवाद के बीच CBSE चेयरमैन राहुल सिंह का तबादला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में आई गंभीर तकनीकी खामियों को लेकर देशभर में उठे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और बोर्ड के सचिव का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में आई खामियों के कारण छात्रों के भविष्य पर असर पड़ने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिका-ईरान तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से भारत में भी गैस की कीमतों और उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और कुछ श्रेणियों में कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। इंडियन ऑयल की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 5 किलोग्राम वाले ‘छोटू’ एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए ग्राहकों को प्रति रिफिल ₹25 का अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क देना होगा। यह सुविधा पॉइंट ऑफ सेल्स के माध्यम से उपलब्ध है। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार (2 जून) को पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र के राशमोनी एवेन्यू में विरोध मार्च निकाला और धरना दिया। उनके साथ भतीजे अभिषेक बनर्जी, मदन मित्रा, कल्याण बनर्जी, फिरहाद हकीम, डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि, हाल ही में TMC टिकट पर जीतकर आए ज्यादातर नए विधायक इस कार्यक्रम में नदारद रहे। पढ़ें पूरी खबर…
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सूरत या महाराष्ट्र में तेलुगू लोगों को रहने से रोकने की बात कहीं भी स्वीकार्य नहीं है। पवन कल्याण ने TMC नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को भगाने की बात उन्होंने नहीं, बल्कि लोग खुद TMC नेताओं को भगा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस, CPM और AIMIM पर भी सवाल उठाए और तेलंगाना विभाजन की प्रक्रिया को गलत बताया, हालांकि जनसेना कभी तेलंगाना के खिलाफ नहीं रही। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिका में अवैध रूप से रहकर कमर्शियल ट्रक चलाने वाले 30 भारतीय नागरिकों को अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत की गई। अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) के अनुसार, 11 से 15 मई के बीच एरिजोना के युमा सेक्टर में चले अभियान में कुल 52 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें 36 अवैध रूप से ट्रक चला रहे थे। इनमें कम से कम 30 भारतीय, जबकि बाकी मैक्सिको, अल साल्वाडोर और रूस के नागरिक शामिल हैं। सभी पकड़े गए भारतीयों पर अब डिपोर्टेशन की कार्यवाही शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play