वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ने भारतीय बाजार के लिए एक छोटा लेकिन अहम माइलस्टोन पार कर लिया है। दरअसल, कंपनी ने अपनी तमिलनाडु के थूथुकुडी प्लांट में ऑपरेशंस शुरू करने के एक साल से भी कम समय में 10,000 व्हीकल का प्रोडक्शन पार कर लिया है। इस बात से साफ होता है कि कंपनी दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ईवी बाजारों में से एक में लोकल ऑपरेशंस को कैसे बढ़ा रही है। बता दें कि कंपनी भारतीय बाजार में अभी दो मॉडल VF6 और VF7 बेच रही है।
ये वियतनाम के बाहर कंपनी की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी है। थूथुकुडी में SIPCOT इंडस्ट्रियल पार्क के अदंर 400 एकड़ में फैली इस सुविधा में बॉडी शॉप, पेंट शॉप, असेंबली ऑपरेशंस, क्वालिटी कंट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स कार्य शामिल हैं। इस प्लांट की ईयरली प्रोडक्शन कैपेसिटी 50,000 यूनिट की है। इसे कंपनी फ्यूचर डिमांड के आधार पर 1.50 लाख यूनिट तक बढ़ा सकती है।
₹ 65 – 67 लाख
₹ 59.89 – 61.99 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 72.2 – 78.9 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 75.9 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 18.9 – 28.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 21.89 – 26.79 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
विनफास्ट VF6 और VF7 की कीमतें और फीचर्स
विनफास्ट VF6 की एक्स-शोरूम कीमतें 17.29 लाख रुपए से 19.19 लाख रुपए के बीच है। इसमें 59.6kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल होता है। कंपनी के मुताबिक, वैरिएंट के आधार पर इसकी ARAI-रेटेड रेंज 468km तक है। कंपनी का यह भी दावा है कि DC फास्ट चार्जिंग 25 मिनट में 10 से 70% तक हो जाती है। हार्डवेयर की बात करें तो, हायर ट्रिम्स में 204hp और 310Nm तक का आउटपुट मिलता है।
दूसरी तरफ, VF7 की एक्स-शोरूम कीमतें 21.89 लाख से 26.79 लाख रुपए तक हैं। यह 59.6kWh बैटरी के साथ-साथ एक बड़े पैक के साथ भी आती है। VF7 की ARAI-रेटेड रेंज 532km तक है, जो फिर से वैरिएंट पर निर्भर करती है। VF7 की बड़ी रेंज में बड़ी बैटरी वाला ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन भी है, जिसमें 353hp और 500Nm तक का आउटपुट मिलता है। ये 10 से 70% DC चार्ज होने में लगभग 28 मिनट लगते हैं।
10000 ड्राइवर की निकालीं वैकेंसी
कंपनी ने हाल ही में एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है जिसमें टैक्सी रजिस्ट्रेशन वाली विनफास्ट लिमो ग्रीन MPVs दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में कई विनफास्ट लिमो ग्रीन इलेक्ट्रिक MPVs मौजूद हैं। इन सभी को टैक्सियों के तौर पर रजिस्टर किया गया है और इन पर ब्लैक और येलो कलर की नंबर प्लेट लगी हैं। साथ ही, ये सभी EVs ग्रे कलर की हैं। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ग्रीन SM कंपनी 10,000 इलेक्ट्रिक कारों के साथ भारत में आई है और उसने ड्राइवरों की भर्ती शुरू कर दी है। वह व्यक्ति यह भी बताता है कि कंपनी ड्राइवरों को लगभग 35,000 रुपए से 40,000 रुपए तक की सैलरी दे रही है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play