मौत के 3 महीने बाद सुपुर्द-ए-खाक होंगे खामेनेई, आखिरी विदाई देने पहुंचेंगे 2 करोड़ लोग! – AajTak

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हो गई थी. उनकी मौत के 3 महीने से भी ज्यादा समय के बाद अब उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. ईरान की सरकार ने खामेनेई के जनाजे के लिए तीन दिनों के राजकीय शोक और सार्वजनिक अंतिम संस्कार का ऐलान किया है.
अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में होने वाले इस अंतिम संस्कार को लेकर देश के कई बड़े शहरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी है.
ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB से बात करते हुए डिप्टी मेयर तवाकोली-जादेह ने बताया कि खामेनेई की अंतिम विदाई यात्रा देश के कई बड़े शहरों से होकर गुजरेगी. 
तीन शहरों में निकलेगा शोक जुलूस
अयातुल्ला अली खामेनेई का ये शोक जुलूस राजधानी तेहरान के साथ-साथ देश के बड़े धार्मिक केंद्रों ‘कोम’ और ‘मशहद’ में निकाला जाएगा. इन तीनों ही शहरों में आम जनता के लिए बड़े पैमाने पर पब्लिक रैलियां और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी.
तेहरान में 24 घंटे चलेगा मुख्य कार्यक्रम
खामेनेई के अंतिम संस्कार का सबसे बड़ा कार्यक्रम राजधानी तेहरान में आयोजित होगा. अकेले तेहरान में ही ये मुख्य समारोह लगातार कम से कम 24 घंटे तक चलेगा. इस ऐतिहासिक और बेहद भावुक मौके पर राजधानी में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.
यह भी पढ़ें: इन चार शर्तों पर अटका है सीजफायर… खामेनेई ने ट्रंप को यूं दिया कड़ा संदेश
नगर पालिका के अधिकारियों का अनुमान है कि अपने सर्वोच्च नेता को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में करीब 2 करोड़ लोग इकट्ठा हो सकते हैं. इतनी भारी भीड़ को संभालने और उनके ठहरने के लिए बड़े पैमाने पर साजो-सामान और सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं. 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News