ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, पहले नंबर पर सीएम डीके शिवकुमार; जानिए कितनी है संपत्ति – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपये की विशाल घोषित संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। उन …और पढ़ें
डी.के. शिवकुमार ₹1,413 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे आगे, विजय दूसरे नंबर पर
जोसेफ विजय के पास 648 करोड़ की संपत्ति
भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू 332 रुपये करोड़ की घोषित संपत्ति
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में हाल ही में हुए सियासी उलटफेर और नए मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद घोषित संपत्तियों के आधार पर भारत के शीर्ष पांच सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की नई सूची सामने आई है।
jagran 897
इस सूची में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपये की विशाल घोषित संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ आंकी गई है।
तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने वाले तमिलगा वेट्ट्री कझगम के नेता सी. जोसेफ विजय 648 रुपये करोड़ की संपत्ति के साथ देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए हैं।
इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू 332 रुपये करोड़ की घोषित संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।
वहीं, नागालैंड के मुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता नेफियू रियो 46 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में पांचवें पायदान पर हैं।
राजनीतिक और क्षेत्रीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो देश के शीर्ष तीन सबसे अमीर मुख्यमंत्री दक्षिण भारत से आते हैं, जबकि आखिरी दो पायदानों पर उत्तर-पूर्वी राज्यों का दबदबा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News