Lucknow News: बीकेटी (लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में चंद्रिका देवी मार्ग स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास संचालित गर्ल्स हॉस्टल में रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक छात्रा के कमरे में एक युवक के होने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच की मांग की गई है। बजरंग दल के जिला सहमंत्री सुशील कुमार के अनुसार, उन्हें हॉस्टल में एक युवक के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और हॉस्टल संचालक को भी बुलाया। कमरे से बाहर आए युवक ने अपनी पहचान रायबरेली निवासी मोहम्मद शोएब के रूप में बताई। कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और मामले में लव जिहाद की आशंका भी जताई।
बीकेटी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक और युवती एक ही कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई करते हैं और पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक, युवती के परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हॉस्टल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक है, तो युवक छात्रा के कमरे तक कैसे पहुंचा। यह भी जांच का विषय है कि प्रवेश के वक्त उसका नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज हुआ था या नहीं, उसकी पहचान सत्यापित की गई थी या नहीं, और क्या उसे हॉस्टल प्रबंधन की अनुमति से अंदर जाने दिया गया।
स्थानीय निवासियों ने हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति का परिसर में प्रवेश सुरक्षा नियमों की गंभीर लापरवाही दर्शाता है। लोगों ने प्रशासन से आगंतुक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play