बिजनौर/अफजलगढ़। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक जूता कारोबारी के आवास पर छापेमारी की। टीम पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी, जिससे लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने कई घंटों तक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कारोबारी के लंदन में रह रहे बेटे से भी वीडियो कॉल पर पूछताछ की गई। हालांकि कि इस कार्रवाई की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब छह बजे ईडी की टीम गांव मीरापुर मोदीवाला निवासी जूता कारोबारी हाजी मोहम्मद अली पुत्र अब्दुल मजीद के आवास पर पहुंची।
टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की और वित्तीय लेनदेन से संबंधित अभिलेखों को खंगाला। बताया जा रहा है कि कारोबारी के लंदन में रह रहे बेटे दानिश अली से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीम ने पूछताछ की।सूत्रों के अनुसार ईडी टीम अपने साथ एचडीएफसी बैंक तथा एक अन्य बैंक के कुछ कर्मचारियों को भी लेकर आई थी। टीम ने कारोबारी के परिजनों, बैंक कर्मियों तथा मामले से जुड़े अन्य लोगों से बंद कमरे में पूछताछ की। जांच के दौरान कई व्यक्तियों के पासपोर्ट भी मंगाए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों ने विभिन्न दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। समाचार लिखे जाने तक टीम की जांच जारी थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play