धरती पर घूमते थे दानव जैसे बिच्छू, पुराने जीवाश्मों से वैज्ञानिकों ने लगाया पता – India.Com

Published By: Rishabh Kumar | Updated: Jun 6, 2026, 6:51 PM
नई स्टडी में पता चला है कि करीब 41.5 करोड़ साल पहले ब्रिटेन में एक विशाल बिच्छू रहता था. इसकी लंबाई लगभग एक मीटर थी, जो आज के लैब्राडोर कुत्ते के बराबर मानी जाती है. (Image: AI)
Palaeontology नाम की जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बताया कि Praearcturus gigas नाम का यह जीव अपने समय का खतरनाक शिकारी था. इसके पंजे करीब 16 सेंटीमीटर लंबे थे, जिनकी मदद से यह आसानी से शिकार कर सकता था.
यह बिच्छू उस दौर में रहता था जब धरती पर अभी पेड़ों का विकास नहीं हुआ था. उस समय छोटे पौधे और फंगस फैलने शुरू हुए थे और जंगल जैसी व्यवस्था मौजूद नहीं थी.
स्टडी में पता चला कि इस जीव के शरीर में ऐसे हिस्से थे जो आधुनिक लॉब्स्टर जैसे जीवों से मिलते हैं. इससे संकेत मिलता है कि यह पानी और जमीन दोनों जगह रह सकता था.
इस बिच्छू के जीवाश्म 150 साल से अधिक समय से संग्रहालय में मौजूद थे. नई तकनीक और बेहतर तुलना की मदद से वैज्ञानिकों ने इसकी सही पहचान कर इसे बिच्छू की प्रजाति बताया.
वैज्ञानिकों का मानना है कि उस समय बड़े शिकारी बहुत कम थे. प्रतिस्पर्धा की कमी के कारण यह जीव तेजी से बड़ा हुआ और अपने इलाके का प्रमुख शिकारी बन गया.
इस खोज ने वैज्ञानिकों की पुरानी धारणाओं को चुनौती दी है. अब माना जा रहा है कि सिर्फ ऑक्सीजन नहीं, बल्कि कम प्रतिस्पर्धा भी प्राचीन जीवों के विशाल आकार का बड़ा कारण रही होगी. (All Image: Canva)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News