हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज|बेतिया
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बेतिया इकाई के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार परिचय-पत्र वितरण हुआ। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों और संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तिरहुत प्रमंडलीय प्रभारी अरविंद नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाण्डेय, जिला महामंत्री आदित्य कुमार दुबे, जिला संयोजक मधुकर मिश्रा, सुजय प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। तिरहुत प्रमंडलीय प्रभारी अरविंद नाथ तिवारी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News