अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप? यहां समझिए कमाई और दान का पूरा गणित – AajTak

Feedback
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और धन संग्रह को लेकर छिड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद इस समय देश की सियासत के केंद्र में है. समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और स्थानीय नेताओं के गंभीर आरोपों के बाद मंदिर ट्रस्ट ने भी इस पर अपनी स्थिति साफ की है.
विवाद की शुरुआत अखिलेश यादव के बयान से हुई. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ‘X’ के माध्यम से आरोप लगाया कि मंदिर से करोड़ों रुपये का चढ़ावा गायब है. आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने भी दान-पात्रों की गिनती और चढ़ावे में बड़ी धांधली होने के गंभीर आरोप लगाया. यूपी सरकार के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने दान की गई रकम में 7.5 करोड़ रुपये तक गायब होने की आशंका जताई थी. अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.  
कुछ मीडिया रिपोर्टों और चर्चाओं में यह दावा भी किया गया था कि दान-पात्र से पैसे चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर कुछ नकदी बरामद की गई है.ऑडिट ट्रस्ट का कहना है कि उनकी ओर से लगातार ऑडिट किया जा रहा है और अब तक दान-पात्रों की आय में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने नहीं आई है.

यहां समझें राम मंदिर की कमाई और दान का पूरा गणित
 
 
आरोपों की टाइमलाइन …
7 जून  दोपहर 3 बजकर 54 मिनट पर अखिलेश यादव ने ‘x’ पर एक पोस्ट किया:- 
”समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है.
ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है.
न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है.
सरकार की चुप्पी संदिग्ध है.”
ट्रस्ट के न्यासी महंत दिनेंद्रदास का जवाब
इसके बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी और निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्रदास ने अखिलेश यादव के बयान पर मीडिया के माध्यम से कहा अगर इस मामले में किसी ने गलत किया है तो भगवान राम स्वयं उन्हें दंडित करेंगे.
महासचिव चंपत राय का आधिकारिक बयान
वहीं, फिर इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ”सभी की जानकारी के लिए बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय समय पर आंतरिक ऑडिट होता है. इस कार्य में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि सम्मिलित रहते हैं. ऑडिट कार्य कई दिन तक चलता है. वही कार्य आजकल हो रहा है. अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी है.”
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News