MahaKumbh Mela 2025 News LIVE: महांकुभ में खचाखच भीड़, ट्रेन ही नहीं फ्लाइट्स की भी बढ़ाई संख्या – News18 हिंदी

Live
MahaKumbh Mela 2025 News LIVE: महाकुंभ में संगम की रेती पर आस्थावानों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लगातार भक्त त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में प्रशासन ने फ्लाइट्स की संख्या में इजाफा किया है.
MahaKumbh Mela 2025 News LIVE: प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ. पिछले तीन दिनों में प्रयागराज एयरपोर्ट पर 105 फ्लाइटों का आवागमन हुआ है. जिसमें पांच प्राइवेट जेट भी शामिल हैं. 12 जनवरी को दो, 13 जनवरी को एक और 14 जनवरी को दो प्राइवेट जेट प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरे. 12 जनवरी को 29 फ्लाइटों का आवागमन हुआ, जिसमें 3866 यात्रियों ने सफर किया. 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के मौके पर 33 फ्लाइटों का आवागमन हुआ. जिसमें 4252 यात्रियों ने सफर किया. 14 मकर संक्रांति के मौके पर 38 फ्लाइटें एयरपोर्ट पर पहुंचीं. इन फ्लाइटों से 5250 यात्रियों का आवागमन हुआ है. महाकुंभ को लेकर एयरपोर्ट पर एक नया टर्मिनल बनाया गया है. फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ाकर 34 कर दी गई है. इससे पहले 1500 से 1600 यात्रियों की आवाजाही होती थी.
संगम तट पर आयोजित महाकुंभ का बुधवार की तीसरा दिन है. बीते दो दिनों में पांच करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. बुधवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. इस बार के महाकुंभ में कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान हैं. महाकुंभ के पहले दिन 1 करोड़ 65 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई. वहीं दूसरे दिन 3 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. हालांकि दूसरे दिन पहला अमृत स्नान था, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा थी.
यह भी देखेंः https://hindi.news18.com/livetv/news18-uttar-pradesh-uttarakhand/
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के संगम तट पर आयोजित महाकुंभ का आज तीसरा दिन है. हर रोज करोड़ों लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं. मंगलवार को पहला अमृत स्नान था, जिसमें साधु-संतों के साथ तीन करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई. 13 अखाड़ों के अलग-अलग साधु-संतों ने डुबकी लगाई. महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू है, जो 26 फरवरी को खत्म होगा. इस दौरान कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान हैं.
आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाकुंभ 2025 पर कहा कि यह तीसरा महाकुंभ है, जिसमें मैं शामिल हो रहा हूं. आप भारतीय होने के नाते महाकुंभ को कैसे टाल सकते हैं? यह धरती पर सबसे बड़ी घटना है और एकमात्र ऐसी जगह है जहां इतने सारे लोग मुक्ति की आकांक्षा रखते हैं. मैं यहां 2 दिनों के लिए हूं.
आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह ने बताया है कि पढ़ाई करने के बाद उन्हें लगा कि जीवन का मक्सद कुछ और है, 3-4 लाख की सैलरी छोड़कर वे आध्यात्म की तरफ आए. उनका पैसे कमाने का इंट्रेस्ट खत्म हो गया था. उन्होंने अपनी नोटबुक न्यूज़ 18 इंडिया को दिखाई जिसमें साइंस और आध्यात्म को जोड़कर किताब लिख रहे हैं.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के महाकुंभ पर गिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘अखिलेश यादव पूरी तरह से पटरी से उतर चुके हैं. उन्हें नहीं पता कि यह अद्भूत महाकुंभ हो रहा है. ऐसे अवसर पर मैं अपने सभी साथियों को हार्दिक बधाई देता हूं.’
महाकुंभ मेला में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने हवाई निगरानी और भीड़ प्रबंधन को बढ़ाने के लिए 11 टेथर्ड ड्रोन और एंटी ड्रोन यानी काउंटर-ड्रोन सिस्टम तैनात किए हैं. केबल के जरिए ग्राउंड स्टेशनों से जुड़े टेथर्ड ड्रोन, निर्बाध बिजली प्रदान करते हैं, जिससे लगातार 12 घंटे तक निगरानी की जा सकती है.
महाकुंभ में पहली बार गंगा में फाइबर फ्लोटिंग डिवाइडर लगाया गया है. ढाई किलोमीटर लंबे इस डिवाइडर लगाने के पीछे मेला प्राधिकरण का उद्देश्य सिर्फ इतना कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना हो और ऐसे मैं आने और जाने वाले नाव के लिए अलग पैसेज हैं. इसका कड़ाई से पालन करने के लिए मेला प्राधिकरण ने डिवाइडर पर जवानों की तैनाती भी की है.
प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में करोड़ों लोग डुबकी लगा चुके हैं. इस दौरान संगम तट पर पूजा-अर्चना भी की जा रही है. ऐसे में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए फल-फूलों को संगम से निकालकर सही जगह पहुंचाने के लिए लोगों की तैनाती की गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः MahaKumbh Snan 2025: महाकुंभ का कचरा मैनेजमेंट, जब करोड़ों लोग संगम में चढ़ा रहे फल-फूल और दीये, फिर कहां जा रहा ये सब?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘आज हम सब परिवार के सदस्य हरिद्वार में भारतीय और हिंदू परंपरा के तहत पूजा करने आए हैं, मां गंगा के किनारे हम लोगों ने पूजा की.’
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जहां एक और नाव चलाने वालों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं से ज्यादा दाम ना वसूला जाए. वहीं श्रद्धालुओं की सहायता के लिए घाट पर एक दर्जन से ज्यादा रेट लिस्ट बोर्ड लगाए गए हैं और इनका कंप्लायंस करने के लिए मेला प्राधिकरण ने 40 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई है ताकि श्रद्धालुओं से ओवर रेटिंग ना हो सके और नाव पर आठ यात्रियों से ज्यादा कोई सावर ना हो.
महाकुंभ 2025 में जहां एक और कल अमृत स्नान सकुशल संपन्न हुआ तो वहीं श्रद्धालुओं का आगमन भी निरंतर जारी है और ऐसे में एसडी कमांडोज भी घाट पर अलर्ट है. एनएसजी की पांच अलग-अलग टीम में संगम के दोनों किनारो पर अलर्ट है.
महाकुंभ में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. एक ऐसा भी श्रद्धालु है, जो भोपाल से साइकिल से कुंभ में डुबकी लगाने के लिए पहुंचा 1300 किलोमीटर साइकिल का सफर तय करके कुंभ पहुंचा.
13 जनवरी पौष पूर्णिमा से शुरू हुए 45 दिवसीय महाकुंभ के तीसरे दिन भी त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना जारी है. पहले 2 दिनों में 5 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई. कल मकर संक्रांति के अवसर पर पहले अमृत स्नान पर 3.5 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई.
मुस्लिम सपा विधायक मो. फहीम की महाकुंभ के लिए जनता से अपील की है.  उन्होंने कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा वहां जाएं स्नान करें. आस्था का यह पर्व है कुंभ, जो इतने साल बाद आता है. अगर किसी को कुंभ जाने में परेशानी हो रही हो तो में अपनी मां बहिनों भाइयों के लिए हाज़िर हूं. व्यवस्था कराने के लिए आगे आने को तैयार हूं. कुम्भ में ज्यादा से ज्यादा जाएं और अपने ऊपर वाले से दुआ करें. बता दें कि मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा से सपा विधायक हैं मौ फहीम.
महाकुंभ में आज भी उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़. कड़ाके की ठंड पर लोगों की आस्था पड़ रही है भारी. सुबह से लाखों श्रद्धालु संगम के तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. मकर संक्रांति का स्नान 14 जनवरी को सकुशल संपन्न हुआ है. मकर संक्रांति के पद पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है. जबकि पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर एक करोड़ 65 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी. अब तक संगम में 5 करोड़ 15 लाख से ज्यादा लोग आस्था के डुबकी लगा चुके हैं. 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा देशी विदेशी श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है.
एयर इंडिया महाकुंभ के लिए आ रही हवाई यात्रा की भारी मांग को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से राष्ट्रीय राजधानी और प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी. एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस मार्ग पर दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी. बयान में कहा गया, ‘‘दोनों दिशाओं में सुविधाजनक समय यानी दिन में रवानगी के साथ ये उड़ानें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली के रास्ते निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराती हैं.’’
रेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली स्थित रेल भवन में एक ‘वॉर रूम’ स्थापित किया गया है, जो प्रयागराज के नौ स्टेशनों और आसपास के इलाकों में लगाए गए कैमरों के जरिये विभिन्न ट्रेन की आवाजाही और यात्री सेवाओं के बारे में सातों दिन 24 घंटे सीधी जानकारी मुहैया कराएगा. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद आजमगढ़ जिले की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं बताया जा रहा है कि राकेश यादव आजमगढ़िया सऊदी अरब से इस पोस्ट को किया है. पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई  गयी है. वहीं प्रयागराज प्रशासन का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है, इससे समझा जा सकता है कि आरोपी राकेश यादव ने 11 लोगों की मौत की फर्जी सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की है, जिससे की माहौल खराब हो सकता है.
महाकुंभ को लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने रेलवे, सड़क और हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर खास तैयारी की है. हवाई सेवा की अगर बात करें तो प्रयागराज एयरपोर्ट पर जहां एक नया टर्मिनल बनाया गया है. वहीं महाकुंभ से पहले फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ाकर लगभग दो गुनी कर दी गई है. इस बार महाकुंभ में बड़ी संख्या में देश और विदेश से वीवीआईपी मेहमानों के प्राइवेट जेट से आने की सूचना है. मौनी अमावस्या के स्नान पर्व से लेकर बसंत पंचमी के बीच कई मेहमान प्राइवेट जेट से प्रयागराज महाकुंभ आएंगे. हालांकि प्राइवेट जेट कब-कब आएंगे. इसका खुलासा फिलहाल अभी तक सुरक्षा कारणों से नहीं किया गया है.
MahaKumbh Mela 2025 News LIVE: प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ. पिछले तीन दिनों में प्रयागराज एयरपोर्ट पर 105 फ्लाइटों का आवागमन हुआ है. जिसमें पांच प्राइवेट जेट भी शामिल हैं. 12 जनवरी को दो, 13 जनवरी को एक और 14 जनवरी को दो प्राइवेट जेट प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरे. 12 जनवरी को 29 फ्लाइटों का आवागमन हुआ, जिसमें 3866 यात्रियों ने सफर किया. 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के मौके पर 33 फ्लाइटों का आवागमन हुआ. जिसमें 4252 यात्रियों ने सफर किया. 14 मकर संक्रांति के मौके पर 38 फ्लाइटें एयरपोर्ट पर पहुंचीं. इन फ्लाइटों से 5250 यात्रियों का आवागमन हुआ है. महाकुंभ को लेकर एयरपोर्ट पर एक नया टर्मिनल बनाया गया है. फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ाकर 34 कर दी गई है. इससे पहले 1500 से 1600 यात्रियों की आवाजाही होती थी.
संगम तट पर आयोजित महाकुंभ का बुधवार की तीसरा दिन है. बीते दो दिनों में पांच करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. बुधवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. इस बार के महाकुंभ में कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान हैं. महाकुंभ के पहले दिन 1 करोड़ 65 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई. वहीं दूसरे दिन 3 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. हालांकि दूसरे दिन पहला अमृत स्नान था, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा थी.
यह भी देखेंः https://hindi.news18.com/livetv/news18-uttar-pradesh-uttarakhand/
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के संगम तट पर आयोजित महाकुंभ का आज तीसरा दिन है. हर रोज करोड़ों लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं. मंगलवार को पहला अमृत स्नान था, जिसमें साधु-संतों के साथ तीन करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई. 13 अखाड़ों के अलग-अलग साधु-संतों ने डुबकी लगाई. महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू है, जो 26 फरवरी को खत्म होगा. इस दौरान कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान हैं.

पहले एपिसोड से शुरू होता है रोमांच, OTT पर दस्तक देते ही बनी नंबर 1 सीरीज
अंग्रेजी दवाईयों से बेहतर है ये औषधि! शरीर में इन बीमारियों पर करती है अटैक
दना-दन दे डालीं सुपरहिट फिल्में, फिर 9 साल पहले हुआ छूमंतर, अब…
गजब हैं दुनियाभर में शादी की ये रस्‍में, मजेदार परंपराओं का तड़का!
घर की छत का इस्तेमाल करके कमा सकते हैं लाखों! ये बिजनेस आपको बना सकता धन्नासेठ
इन मंदिरों में धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति; दरबार का भव्य रूप देख हर कोई…
इस चाय के साथ करें दिन की शुरूआत, कैंसर समेत इन बीमारियों का करें काम तमाम
जनवरी की भीषण ठंड में करें ये 5 उपाय… पाला, कोहरे में पौधे रहेंगे हरे-भरे!
घंटों का काम मिनटों में, देखते ही देखते क्विंटलों चारा काट देती है ये मशीन
लाइव ब्लॉग
7 minutes ago
16 minutes ago
21 hours ago
19 hours ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News