450Km रेंज, 50 मिनट में 80% चार्ज; देश की नंबर-1 ई-कार मिल रही ₹50000 सस्ती; ये नेक्सन EV नहीं – Hindustan Hindi News

देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में MG विंडसर EV का नाम सबसे ऊपर आता है। अपने लॉन्च के बाद से इस कार ने कई माइलस्टोन पार किए हैं। खासकर इस कार ने टाटा नेक्सन EV को कड़ी चुनौती पेश की है। इस महीने यानी जून में कंपनी इस कार पर 50,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इसमें 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। 38kWh और 52.9kWh बैटरी पैक के साथ आने वाली विंडसर EV साल 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार थी। कंपनी इस पर कुछ कंडीशन के साथ फ्री पब्लिक चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.10 लाख रुपए से 18.60 लाख रुपए के बीच है। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति ई विटारा, महिंद्रा BE 6, विनफास्ट VF6, टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होता है।

विंडसर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने विंडसर ईवी का प्रो वैरिएंट भी लॉन्च किया है। विंडसर EV प्रो का मुख्य आकर्षण 52.9kWh LFP बैटरी पैक है। स्टैंडर्ड विंडसर EV की 38kWh LFP बैटरी की ARAI-सर्टिफाइट रेंज 332km की तुलना में प्रो की रेंज 449km है। बैटरी कैपेसिटी में सुधार के बावजूद, विंडसर EV प्रो की पावर आउटपुट 136hp और टॉर्क आउटपुट 200Nm पर स्टैंडर्ड मॉडल से चेंज रहते हैं। यही बात इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट के लिए भी सही है। चार्जिंग के लिए, विंडसर EV प्रो 7.4kWh AC चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 9.5 घंटे का समय लेता है। 60kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 50 मिनट में 20 से 80% चार्ज करने की अनुमति देता है।

₹ 14.1 – 18.6 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 15.49 – 17.69 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 16.49 – 18.29 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12.49 – 17.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 13.89 – 15.46 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 15.99 – 20.01 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

विंडसर में बड़े कॉस्मेटिक चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें सिर्फ 18-इंच के एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन अपडेट किया गया है जो MG हेक्टर SUV के समान दिखता है। दूसरी तरफ, विंडसर EV प्रो में मौजूदा मॉडल की तरह ही स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जैसे आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइटबार के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, रिट्रैक्टेबल फ्लश डोर हैंडल, बड़ा विंडो एरिया और खास MPV-हैचबैक हाइब्रिड फॉर्म फैक्टर शामिल हैं। ब्रांड ने 3 नए कलर ऑप्शन सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज रेड और ऑरोरा सिल्वर में खरीद पाएंगे। प्रो का बूट स्पेस 579 लीटर है। जबकि स्टैंडर्ड विंडसर में 604 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

MG विंडसर EV प्रो के इंटीरियर की बात करें तो फ्रंट आर्मरेस्ट और रूफ और कॉलम लाइनर्स पर नए बेज अपहोल्स्ट्री की वजह से इसे पहचानना आसान है, जो मौजूदा मॉडल के ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम से अलग है। विंडसर EV प्रो में कुछ महत्वपूर्ण नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि V2V (व्हीकल टू व्हीकल) और V2L (व्हीकल टू लोड) फंक्शनैलिटी, जहां बैटरी का इस्तेमाल दूसरी इलेक्ट्रिक कारों और बाहरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी सूट और पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News