बाहर मुनीर की फोटो, अंदर से ऐसी है पाकिस्तान की प्रीमियम ट्रेन! लोग ले रहे मजे – AajTak

Feedback
पाकिस्तान की एक प्रीमियम ट्रेन की AC स्टैंडर्ड क्लास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है. वहां के एक कंटेंट क्रिएटर ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में पाकिस्तानी व्लॉगर ने अपने देश की ट्रेन को लेकर खूब शेखी बघारी है, लेकिन इसकी हालत ऐसी है जैसे किसी जनरल डिब्बे में सिर्फ एसी लगा दिया गया हो. 
इस वीडियो को देख लोग पाकिस्तान का मजाक बनाते दिखे. ट्रेन के अंदर गंदगी भरी थी. एसी को छोड़ कोई लग्जरी या सेफ्टी नहीं दिखी. पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर की बेवकूफी से खुद उसका मजाक बन गया. ट्रेन के बाहर लगी मुनीर की तस्वीर को लेकर भी लोग मजे लेते दिखाई दिए.
वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि प्रीमियम तो दूर भारत के 3AC के सामने भी नहीं टिकती है. ऐसा लगता है जैसे लोकल ट्रेन में एसी लगा दिया हो. चलिए ऐसे में देखते हैं कि आखिर पाकिस्तान की प्रीमियम ट्रेन का स्टैंडर्ड एसी क्लास कैसा है? 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @asm_clips3 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है – पाकिस्तान की सबसे प्रीमियम ट्रेन का AC स्टैंडर्ड कोच. वीडियो शुरू होते ही व्लॉगर बताता है कि चलिए आज आपको दिखाते हैं पाकिस्तान के सबसे प्रीमियम ट्रेन का स्टैंडर्ड एसी क्लास कैसा होता है. 
A post shared by ASM Clips (@asm_clips3)
ट्रेन के अंदर कदम रखते ही डिब्बे के कंट्रोल पैनल सेक्शन को पहले तो वह सर्वर रूम बताता है. फिर वह आगे बढ़ता है और बताता है कि दो दरवाजे के बाद हम अंदर आ गए हैं. किसी भी एसी कोच में अंदर आने के लिए पहले डिब्बे का दरवाजा खोलना होता है, फिर बॉगी का दरवाजा खुलता है. यह काफी नॉर्मल चीज है. लेकिन, वह इसे टू डोर्स बताकर एक स्पेशल फीचर बताता है. 
फिर वह ट्रेन की सीट की तरफ कैमरा घूमाता है, जो देखने से थोड़ी गंदी और रग्ड लग रही है. इसे वह खूबसूरत बताता है. फिर सीलिंग में लगे एसी डक्ट की ओर कैमरा करके दिखाता है कि यहां एसी अच्छी चल रही है और काफी चिल्ड है. बस यही एक स्पेशल चीज ट्रेन में दिखी. 
गंदगी देखते ही कहा – इसे इग्नोर करें
फिर जैसे ही वह कैमरा नीचे करता है. फर्श पर गंदगी फैली दिखाई देती है. इसे देखकर वह बताता है कि मुसाफिर लंबे सफर से आए हैं. इसलिए थोड़ी गंध फैली हुई है. वैसे ये कोई बड़ी बात नहीं है. इसे इग्नोर करें. यानी ट्रेन में इस तरह से गंदगी फैले रहना आम बात है और इसे इग्नोर किया जाना चाहिए. इसे सुन ऐसा लगता है कि कंटेट क्रिएटर जानबूझकर पाकिस्तानी ट्रेन का मजाक बना रहा है.
वह बता रहा है कि ट्रेन कराची से लाहौर आई है और इस्लामाबाद तक जाएगी. इसलिए इतने लंबे सफर में इतनी गंदगी तो हो ही जाती है. फिर वह उसके साइड बर्थ और मेन अपर और लोअर बर्थ को दिखाकर बताता है कि यह है इसका जबरदस्त फीचर. बाहर इतनी गर्मी है. फिर भी अंदर एकदम चिल्ड माहौल है. 
यह भी पढ़ें: शादी में दुल्हन ने पहन ली पूरी ट्र्रांसपेरेंट ड्रेस, लोग बोले रहे- ऐसा कौन करता है भई?
फिर वह साइड बर्थ के बीच वाले हिस्से को उठाकर दिखाता है कि आप ऐसा कर के इसे बैठने लायक सीट भी बना सकते हैं. फिर वह ऊपर सामान रखने वाले हिस्से को दिखाकर बताता है कि आपको ऊपर भी लेटने की जगह मिल जाएगी.
लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो पर लोगों ने काफी मजे लिए हैं. एक यूजर ने लिखा है – ओपन सीट हैं सारे, कोई सेफ्टी नहीं है तो फिर ये प्रीमियम कहां से हो गई. एक यूजर ने लिखा है – इंडिया का जेनरल कोच ऐसा है. एक अन्य यूजर ने लिखा – इंडिया में इसे लोकल ट्रेन बोलते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है – अपने 3 एसी के सामने भी नहीं टिकता है इनका प्रीमियम ट्रेन. इसी तरह के कई सारे कमेंट इस पर आए हुए हैं. एक ने लिखा है कि पाकिस्तान काफी पीछे है. वहीं कई सारे लोगों ने लिखा है – ये तो जनरल है हमारे यहां का. 
यह भी पढ़ें: ‘मैं तुम्हारे लिए पागल हूं’, 16 साल के स्टूडेंट को महिला टीचर ने भेजे 19 हजार मैसेज
 व्लॉगर की बेवकूफी के लोगों ने खूब मजे लिए हैं. एक यूजर ने लिखा है – एसी ट्रेन में सर्वर रूम. इसके अलावा ट्रेन पर असीम मुनीर की फोटो देख भी लोगों ने खूब कमेंट किया है कि आखिर ट्रेन में मुनीर की तस्वीर लगाकर ये लोग क्यों घूम रहे हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News