Monsoon Tracker: अब कहां पहुंचा मॉनसून, आपके शहर में कब होगी बारिश? जानें IMD का ताजा अपडेट – India.Com

IMD latest alert: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. साल 2026 का दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, मानसून ने देश के कई नए हिस्सों में जोरदार दस्तक दे दी है. अगर आप भी बेसब्री से अपने शहर में बादलों के बरसने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए ही है. आइए जानते हैं कि मानसून की ‘एक्सप्रेस’ इस वक्त कहां खड़ी है और अगले 2-3 दिनों में यह कहां-कहां पहुंचने वाली है..

IMD के 11 जून 2026 यानि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मानसून काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. मानसून अब कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. इसके साथ ही तमिलनाडु और पुडुचेरी के बचे हुए हिस्सों में भी इसने पूरी तरह कब्जा कर लिया है. बिहार और बंगाल में दस्तक: पूर्वोत्तर भारत के रास्ते आगे बढ़ते हुए मानसून अब पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों और बिहार के कुछ हिस्सों में भी दाखिल हो चुका है. मानसून की उत्तरी सीमा (NLM): फिलहाल मानसून की सीमा हरनई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, रायगंज और बिहार के मधुबनी से होकर गुजर रही है.

Advance of Southwest Monsoon 2026
❖ The Southwest Monsoon has further advanced into some more parts of Karnataka, Telangana & Andhra Pradesh, remaining parts of Tamil Nadu & Puducherry, southwest Bay of Bengal, some more parts of westcentral & northwest Bay of Bengal and West… pic.twitter.com/2sEUl2lIk9
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 11, 2026

अगर आपके राज्य में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है, तो ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों, 13-14 जून तक, के भीतर परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए बेहद अनुकूल हैं.
मानसून आने की खुशी के साथ-साथ मौसम विभाग ने सुरक्षा को लेकर भी सख्त चेतावनी जारी की है. इस समय देश के कई हिस्सों में भयंकर आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का तांडव चल रहा है.

मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 62 से 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बादलों से जमीन पर बिजली गिरने की भारी आशंका जताई गई है. प्रभावित क्षेत्र: बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, मयूरभंज, क्योंझर, भद्रक और कटक,
Intense Thunderstorms and Lightning activity is ongoing over GWB, Odisha, Jharkhand, J&K, Himachal Pradesh. India Meteorological Department has issued a red warning for Odisha (Bankura, Paschim Medinipur, Jhargram, Mayurbhanj, Kendujhar, Bhadrak, Cuttack)
Moderate rain: 5-15… pic.twitter.com/0QZweVk0vn
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 11, 2026

ओडिशा के ढेंकनाल, सुंदरगढ़ और झारखंड के गोड्डा समेत कई अन्य जिलों और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल (Gangetic West Bengal) में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा. यहां 41 से 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और मध्यम बारिश (5 से 15 मिमी प्रति घंटा) होने का अनुमान है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की गतिविधि जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News