MP Mausam: मध्य प्रदेश में अभी मॉनसून ने दस्तक नहीं दी है। हालांकि एमपी में प्री-मानसून गतिविधियां एक्टिव हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में अचानक आंधी के साथ बौछारें पड़ने की पीली चेतावनी जारी की गई है। हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के सिहोर और सागर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज चमक के साथ हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान ही एमपी के भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने कल यानी 16 जून को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ अचानक मौसम के बदलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने कल यानी 16 जून को एमपी के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके लिए मौसम परिस्थितियां भी अनुकूल हैं।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play