ऊर्जा संकट के बीच, भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) के मुताबिक, एलएनजी कैरियर ‘दिशा’ ने सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर लिया है. यह जहाज 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) लेकर देश आ रहा है. अधिकारियों ने बताया, जहाज 18 जून को गुजरात के दहेज पोर्ट पहुंच सकता है.
मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इस जहाज का संचालन शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम के जरिए किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि भारत की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए समुद्री मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. LNG की यह खेप देश के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे गैस सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी. जहाज के सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने को ऊर्जा क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
सरकार ने यह भी साफ किया कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और समुद्री गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है. मंत्रालय, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग के जरिए विदेश मंत्रालय, विदेशों में भारतीय मिशनों, शिपिंग कंपनियों और दूसरे संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क में है. इसका उद्देश्य भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है. समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों को हर जरूरी मदद देने का दावा भी मंत्रालय ने किया है.
स्थिति पर नजर रखने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम की गतिविधियां भी लगातार जारी हैं. मंत्रालय के मुताबिक, कंट्रोल रूम शुरू होने के बाद से अब तक 12,737 से ज्यादा कॉल और 28,299 से अधिक ईमेल प्राप्त हो चुके हैं. सिर्फ पिछले 96 घंटों में ही नाविकों, उनके परिवारों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से 406 कॉल और 784 ईमेल दर्ज किए गए. इससे साफ है कि इस दौरान सहायता और जानकारी की जरूरत लगातार बनी हुई है.
मंत्रालय ने जानकारी दी कि अब तक 3,587 से ज्यादा भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी कराई जा चुकी है. इनमें पिछले 96 घंटों में लौटे 50 भारतीय नाविक भी शामिल हैं. इसके साथ ही यह भी बताया गया कि देश के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य तरीके से जारी है और कहीं भी किसी तरह की भीड़ या संचालन संबंधी दिक्कत की सूचना नहीं मिली है. सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों में भी समुद्री गतिविधियों और भारतीय हितों की सुरक्षा पर पूरी नजर रखी जाएगी.
(इनपुट- ANI)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED