लालगंज। विकास खंड सभागार में सोमवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बीते वर्षों में शासन की योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास की नई गति प्रदान की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार का नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधार, आयुष्मान भारत योजना और टीकाकरण कार्यक्रमों की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं एडीओ कोऑपरेटिव डॉ. संजय सिंह ने सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी संजय पटेल ने किसानों को आधुनिक खेती, फसल बीमा योजना तथा कृषि यंत्रीकरण के लाभों से अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play