एलन मस्क की कंपनी में वेल्डिंग करने वाला बना करोड़पति, स्पेसएक्स के आईपीओ से चमकी कर्मचारी की किस्मत – Jagran

स्पेसएक्स के ऐतिहासिक IPO ने हजारों कर्मचारियों की किस्मत बदल दी है, जिसमें एक पूर्व वेल्डर जुआन हर्नांडेज भी शामिल हैं, जो अब करोड़पति बन गए हैं। उनक …और पढ़ें
स्पेसएक्स के पूर्व वेल्डर, जुआन हर्नांडेज।
SpaceX IPO से हजारों कर्मचारी बने करोड़पति।
पूर्व वेल्डर जुआन हर्नांडेज के शेयर 9.95 करोड़ के।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के शेयर बाजार में ऐतिहासिक डेब्यू ने कंपनी के हजारों कर्मचारियों की जिंदगी बदल दी है। कर्मचारी शेयर ओनरशिप की वजह से कंपनी में काम करने वाले एक साधारण पूर्व वेल्डर, जुआन हर्नांडेज, आज करोड़पति बन चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुआन हर्नांडेज ने साल 2015 में एक दोस्त के कहने पर स्पेसएक्स में बतौर वेल्डर काम शुरू किया था। उस समय उन्हें कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और वे इसे सिर्फ एक आम कॉन्ट्रैक्ट जॉब की तरह देख रहे थे।
स्पेसएक्स ने हाल ही में शेयर बाजार में कदम रखते हुए अब तक का सबसे बड़ा लगभग 7.13 लाख करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पूरा किया। जुआन हर्नांडेज ने ब्लू ओरिजिन कंपनी में जाने से पहले स्पेसएक्स में लगभग 10 साल काम किया था।
इस दौरान उन्हें कंपनी की तरफ से शेयर मिले थे और आज उनके पास स्पेसएक्स के लगभग 6,500 शेयर्स हैं। बाजार में एंट्री के बाद स्पेसएक्स का एक शेयर लगभग 15,308 रुपये पर बंद हुआ। इस हिसाब से हर्नांडेज के शेयरों की कीमत लगभग 9.95 करोड़ रुपये हो चुकी है।
हर्नांडेज ने बताया कि जब 2015 में उन्हें नौकरी पर रखा गया था, तब कंपनी ने उन्हें लगभग करीब 9.5 लाख रुपये के शेयर ऑफर किए थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मैंने इस ऑफर पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, क्योंकि इससे पहले मुझे किसी भी नौकरी में कंपनी के शेयर्स नहीं मिले थे।
स्पेसएक्स में अपने सफर के दौरान हर्नांडेज ने लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद की और बाद में वे एक सुपरवाइजर के पद तक पहुंचे। उनका मानना है कि जब कर्मचारियों को कंपनी में हिस्सेदारी (शेयर) मिलती है, तो उनमें जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है, क्योंकि वे सीधे कंपनी की सफलता से जुड़ जाते हैं।
करोड़पति बनने के बाद भी हर्नांडेज के पैर जमीन पर हैं। उन्होंने कहा कि उनका काम रोकने का कोई इरादा नहीं है। इसके बजाय, वे इस पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों को निवेश और लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग सिखाने के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी टीनएज बेटी को अभी से शेयर बाजार के बारे में सीखना शुरू करने के लिए प्रेरित किया है।
गौरकतलब है कि नास्डैक पर स्पेसएक्स की इस धमाकेदार लिस्टिंग ने इतिहास का सबसे बड़ा IPO होने का गौरव हासिल किया है। इस लिस्टिंग से जहां एक तरफ कंपनी के मालिक एलोन मस्क की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी में काम करने वाले हजारों आम कर्मचारी भी रातों-रात करोड़पति बन गए हैं।
हर्नांडेज ने इस मौके के लिए आभार जताते हुए कहा कि कंपनी की इस सफलता ने आम कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए जिंदगी बदलने वाले वित्तीय अवसर पैदा किए हैं।
यह भी पढ़ें- ’15 मिनट में 60 बार चेतावनी दी’, ओमान में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले पर अमेरिका की सफाई

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News