ncrpb की 42वीं बैठक के बाद cm नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान- ncr के दायरे में फिलहाल कोई बदलाव नहीं – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR के भविष्य को लेकर आज दिल्ली में एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की 42वीं बैठक आयोजित की गई। इसमे दिल्ली- हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आज एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 42 वी महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई है। इस हाई-लेवल मीटिंग में दिल्ली, हरियाणा, के मुख्यमंत्रियों,और शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सबसे बड़ा फैसला एनसीआर के दायरे को लेकर हुआ है, जिस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थिति साफ कर दी है।
दिल्ली में आयोजित एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की इस 42वीं बैठक में क्षेत्र के सुव्यवस्थित, समन्वित और संतुलित विकास को लेकर महामंथन हुआ है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा और राजस्थान के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य चारों राज्यों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना और विकास परियोजनाओं में तेजी लाना रहा। बैठक के बाद एक बात पूरी तरह साफ हो गई कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के दायरे में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही, एनसीआर के साल 2041 के मास्टर प्लान पर भी गहन चर्चा हुई। इस प्लान को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष सब-कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें केंद्र और राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। यह सब-कमेटी 15 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद दिसंबर में होने वाली अगली बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। इस बैठक में सबसे बड़ा आकर्षण रहा RRTS कॉरिडोर के साथ 4 नए ग्रीन फील्ड शहर यानी ‘नमो शहर’ विकसित करने का प्रस्ताव, जिसके लिए राज्यों से सुझाव और प्रस्ताव मांगे गए हैं।
Read Also: तमिलनाडु CM विजय ने 75,000 रुपये तक के सहकारी फसल ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की
बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ​नायब सिंह सैनी ने कहा कि “आज की बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई है। NCR के एरिया में कोई परिवर्तन नहीं होगा, इस पर चर्चा नहीं हुई है। NCR के 2041 के प्लान पर चर्चा हुई है, उसको फाइनल करने के लिए एक सब-कमेटी बनाई गई है, जिसमें केंद्र और राज्य के अधिकारी होंगे। 15 अगस्त तक यह सब-कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी और NCR प्लानिंग बोर्ड की अगली बैठक दिसंबर में हो सकती है। इसके साथ ही RRTS के साथ 4 ग्रीन फील्ड शहर ‘नमो शहर’ विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।”
बहरहाल, दिल्ली-एनसीआर को अधिक सुगम, सक्षम और सतत बनाने की दिशा में यह बैठक बेहद अहम रही है। ‘नमो शहर’ की परिकल्पना से आने वाले समय में एनसीआर में कनेक्टिविटी और शहरीकरण को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News