झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। नहर स्थित हेड के पुल के पास तेज रफ्तार कार बाइक को बचाने में पुलिया से टकरा गई। हादसे में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर (मप्र) निवासी राहुल कुमार सेंगर रिश्तेदारी में अपने परिवार की सेंगर पत्नी रोहित कुमार, मांडवी पत्नी राजकुमार, प्रिंस और राजकुमार के साथ गांव डुमरई गए थे। मंगलवार को सभी लोग कार से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही चालक हेड के पुल के पास पहुंचा, तभी एक अन्य बाइक सवार सामने आ गया।
जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। उसने स्टेयरिंग घुमा दी। जिससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसमें सवार लोग फंस गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव पहुंचाया। जहां निधि सेंगर और मांडवी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। घायल राजकुमार ने बताया कि सभी लोग अपनी डुमरई गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से अपने घर ग्वालियर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक बाइक चालक आ गया। उसे बचाने में चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पुलिया से टकरा गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play