UBT MPs Rebellion Live: दिल्ली पहुंचे शिवसेना के बागी सांसद, श्रीकांत शिंदे के घर जुटेंगे, स्पीकर से मिलकर नया गुट बनाने का करेंगे दावा – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र में आज ही हो जाएगा सारा खेला, पहले शिंदे के साथ बैठक, फिर स्पीकर से मुलाकात करेंगे उद्धव गुट के बागी
दिल्ली लौटे लोकसभा अध्यक्ष
संजय राउत के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली: श्रीकांत शिंदे के आवास पर सुबह 8:30 बजे UBT बागी सांसदों की बैठक
‘महाराष्ट्र सांसदों को खरीदा जा रहा, 15-15 करोड़ एडवांस दिए…’, संजय राउत का दावा
UBT MPs Rebellion Live: उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसद नई दिल्ली पहुंच गए हैं. सूत्रों का कहना है कि उद्धव गुट के ये सांसद आज सुबह-सुबह श्रीकांत शिंदे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक कर सकते हैं. इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे के भी मौजूद रहने की संभावना हैं, क्योंकि एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुके हैं, जबकि परभणी के सांसद संजय उर्फ ​​बंधु जाधव और यवतमाल वाशिम के सांसद संजय देशमुख चार्टर्ड प्लेन से पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं. इससे पहले मातोश्री में उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपातकालीन बैठक में नौ में से केवल चार सांसद ही पहुंचे थे, जिसने इस बड़ी टूट की खबरों पर पूरी तरह मुहर लगा दी है.
सूत्रों ने ये भी बताया कि ये बैठक संभवत बुधवार सुबह 8:30 बजे होगी. इसके बाद सभी बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे और एक एक नया गुट बनाने का दावा करेंगे.
उधर, पार्टी के स्थापना दिवस 19 जून से ठीक पहले ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत हो रही इस दूसरी बड़ी बगावत के बीच, UBT सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट कर दावा किया है कि महाराष्ट्र के इन सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं.
महाराष्ट्र में जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें…
महाराष्ट्र में लिखी गई ‘ऑपरेशन टाइगर’ की पटकथा को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है. उद्धव ठाकरे की शिवेसना (यूबीटी) के साथ आज ही सारा खेला हो जाएगा. शिवसेना (यूबीटी) में टूट अब तय हो गई है, उद्धव के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं और एकनाथ शिंदे की पार्टी का दामन थाम सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
उद्धव ठाकरे की पार्टी में एक बार फिर से टूट होने जा रही है. सूत्रों का कहना है कि 9 में 6 बागी सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वह शिंदे गुट के साथ बैठक के बाद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे. साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मंगलवार रात को दिल्ली लौट आए हैं.
महाराष्ट्र का राजनीतिक भूचाल अब दिल्ली पहुंच गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, UBT खेमे की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस संजय राउत के आवास पर सुबह करीब 9 बजे होने की संभावना है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अरविंद सावंत, अनिल देसाई और संजय राउत जैसे नेता संबोधित करेंगे.  
सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद बुधवार सुबह-सुबह श्रीकांत शिंदे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे के भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों ने ये भी बताया कि ये बैठक बुधवार सुबह 8:30 बजे होगी. इसके बाद सभी बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे और एक अगल नया गुट बनाने का दावा पेश करेंगे.
(इनपुट- पीयूष मिश्रा)
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट होने जा रही है. खबर है कि उद्धव गुट के नौ में से छह सांसद बगावत का मन बना चुके हैं. इसे लेकर यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.
संजय राउत ने सिलसिलेवार पोस्ट कर सांसदों की खरीद के दावे किए. उन्होंने पोस्ट कर कहा कि अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है.
इस बीच एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, यूबीटी के नौ में से छह सांसद अलग गुट बनाएंगे. ये सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं. दो बागी सांसद भी दिल्ली पहुंच गए हैं. परभणी सांसद संजय उर्फ ​​बंधु जाधव और यवतमाल वाशिम सांसद संजय देशमुख चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News