गुणवत्ता, पैकेजिंग, मार्केटिंग से यूपी के वस्त्र उद्योग को मिलेगी पहचान मंत्री ने बुनकरों को प्रशिक्षण, मशीनरी तथा वित्तीय संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए
लखनऊ। विशेष संवाददाता
खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने विधान भवन स्थित सभागार में हथकरघा निगम, यूपिका, वस्त्रोद्योग विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की। योजनाओं की प्रगति, निगमों के संचालन, बुनकर कल्याण कार्यक्रमों. उप्तादन, मार्केटिंग तथा वित्तीय स्थिति पर चर्चा की।
समीक्षा के दौरान मंत्री सचान ने कहा कि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि लाखों बुनकर परिवारों की आजीविका का भी प्रमुख आधार है। प्रदेश में निर्मित हथकरघा एवं वस्त्र उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित किया जाए। उत्पादों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केटिंग को और बेहतर बनाने, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोकस देने तथा नए बाजार तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ बुनकरों को आधुनिक तकनीक, नवीन डिजाइन, प्रशिक्षण तथा बेहतर मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश के हथकरघा उत्पाद वैश्विक बाजार में भी अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जिन परियोजनाओं में किसी स्तर पर विलंब हो रहा है, उनका तत्काल समाधान कर तेजी लाई जाए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, बजट व्यय, निगमों की वित्तीय स्थिति, उत्पादन एवं विपणन संबंधी उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
मंत्री ने विभागीय कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पारंपरिक हथकरघा उद्योग को नई ऊर्जा देने, बुनकरों की आय बढ़ाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने होंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर, विशेष सचिव डॉ. शेषमणि पांडेय आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play